{"_id":"61ae6e975475e812102f9998","slug":"price-of-mustard-oil-and-refined-down-lucknow-news-lko607758925","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के बाजारों में सरसों तेल 10 और रिफाइंड 5 रुपये तक सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के बाजारों में सरसों तेल 10 और रिफाइंड 5 रुपये तक सस्ता
विज्ञापन
सरसों के तेल के दाम में गिरावट। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के बाजार में तीन दिन के भीतर सरसों तेल की खुदरा कीमत में 10 रुपये एवं रिफाइंड में पांच रुपये लीटर की गिरावट आई है।
सोमवार को सरसों तेल खुदरा में 178 रुपये एवं रिफाइंड 140 रुपये लीटर पहुंच गया है। डालीगंज के खुदरा कारोबारी अमित गुप्ता ने बताया कि बीते शुक्रवार तक सरसों तेल 188 से 190 रुपये लीटर था।
होल सेल में कीमत घटने से खुदरा में दाम गिरे हैं। इसी प्रकार ब्रांडेड कंपनी का जो रिफाइंड 145 रुपये लीटर था, वह भी शुक्रवार को घट करके 140 रुपये हो गया है।
उधर, चौक के ऑयल के थोक कारोबारी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि वायदा कारोबार पर अंकुश के कारण सरसों व रिफाइंड की कीमत में गिरावट आयी है।
कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया इस बार सरसों की पैदावार अच्छी हुई है। इससे सरसों तेल की कमी पूरी होने के साथ ही कीमत में कमी होगी। उन्होंने कहा कि 60 दिन के भीतर इसका दाम गिरकर 140 रुपये तक पहुंचने के आसार हैं।