{"_id":"64f2bc166873e608fe02e1d3","slug":"price-of-dengue-check-up-decided-in-lucknow-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: निजी लैब में 1200-1400 रुपये में होगी डेंगू की जांच, सीएमओ कार्यालय से भेजी गई रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: निजी लैब में 1200-1400 रुपये में होगी डेंगू की जांच, सीएमओ कार्यालय से भेजी गई रेट लिस्ट
Sat, 02 Sep 2023 10:07 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:07 AM IST
सार
लखनऊ में डेंगू-चिकनगुनिया की जांच की दर तय कर दी गई है। इसकी रेट लिस्ट सभी लैबों को भेज दी गई है। तय शुल्क से अधिक वसूली की गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी पैथोलॉजी में डेंगू-चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस की जांच की दर तय कर दी गई है। डेंगू की जांच का शुल्क 1200-1400 रुपये, चिकनगुनिया का 1200 से 1700 और स्क्रब टाइफस का 1200 से 1400 रुपये होगा। सीएमओ कार्यालय से सभी निजी लैबों को रेट लिस्ट भेज दी गई है। इससे अधिक शुल्क वसूलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि डेंगू-चिकनगुनिया के मामले बढ़ने पर निजी लैबों की मनमानी रोकने के लिए डीएम के अनुमोदन पर यह निर्देश लागू किया गया है। उधर, शुक्रवार को डेंगू के नौ मरीज मिले। इनमें से कई निजी अस्पताल में भर्ती हैं। चंदरनगर में तीन पुरुष, इंदिरानगर में दो महिला व एक पुरुष, अलीगंज में एक पुरुष, एक महिला एवं टूडियागंज में एक महिला डेंगू पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विनय हत्याकांड: मंत्री के बेटे की लापरवाही से हुई वारदात, पुलिस की मेहरबानी, नहीं दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल: दो दोस्तों ने पकड़े हाथ... तीसरे ने माथे पर पिस्टल सटाकर मारी गोली; इनसाइड स्टोरी
जांच -- दर रुपए में
एनएस1 एलाइजा (लैब में) -- 1200
एनएस1 एलाइजा (मरीज के घर पर) -- 1400
एनएस1 कार्ड टेस्ट -- 1000
आईजीएम एलाइजा (लैब में) -- 750
आईजीएम एलाइजा (मरीज के घर पर) -- 800
चिकुनगुनिया कार्ड टेस्ट -- 1200
चिकुनगुनिया पीसीआर -- 1700
स्क्रब टाइफस एलाइजा (लैब में) -- 1200
स्क्रब टाइफस एलाइजा (मरीज के घर पर) -- 1400
प्लेटलेट काउंट (लैब में) -- 250
प्लेटलेट काउंट (मरीज के घर पर) -- 350
एक यूनिट प्लेटलेट (आरडीपी) -- 400
केजीएमयू में जांच का शुल्क
डेंगू - 600 रुपये
मलेरिया - 300
टायफाइड - 300
चिकनगुनिया - मुफ्त