{"_id":"603745c9d1031257920fdfdf","slug":"price-of-cylinder-increased-by-25-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच जनता को एक और जोर का झटका, घरेलू सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच जनता को एक और जोर का झटका, घरेलू सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े
Thu, 25 Feb 2021 12:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के बीच सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में दस दिन बाद ही फिर बदलाव किया है। इसके चलते घरेलू सिलेंडर की बिक्री कीमत में 25 रुपया की बढ़ोत्तरी कर जोर का झटका दिया है।
विज्ञापन
हालांकि 19 किग्रा भार के व्यवसायिक सिलेंडर की बिक्री दर में 4.50 की कमी भी की है। फरवरी माह में तीसरी बार हुए रेट रिवीजन के बाद राजधानी लखनऊ में गुरुवार से बदली बिक्री दर लागू कर दी गई।
विज्ञापन
अब बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2किलो) 807 की जगह 832 में और पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर (घरेलू) 297.50 की जगह 306.50 में मिलेगा।
जबकि 19 किलो वाला कामर्शियल गैस सिलेंडर कमी के बाद अब 1607.50 की जगह 1603 रुपये में मिलेगा।
वहीं, बता दें कि लखनऊ में पेट्रोल का दाम प्रति लीटर 89.13 रुपये व डीजल का दाम 81.70 रुपये है।