{"_id":"a89b57796e156959516e7317d3437129","slug":"pressure-on-haji-for-rial","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज से लौटकर एयरपोर्ट पर लुट रहे हाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज से लौटकर एयरपोर्ट पर लुट रहे हाजी
सैफ/लखनऊ
Updated Mon, 28 Oct 2013 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस हज कर लौट रहे हाजियों से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रियाल को लेकर लूटखसोट जारी है। एक ओर लोडर वाले रियाल में भाड़ा मांग रहे हैं।
विज्ञापन
तो दूसरी तरफ एयरपोर्ट एजेंसियां रियाल को रुपये में बदलने को लेकर हाजियों पर दबाव बना रही हैं। भारतीय मुद्रा में एक सऊदी रियाल की कीमत 15 रुपये से अधिक है, लेकिन एक्सचेंज कराने पर हाजियों को 14 रुपये ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हाजियों की शिकायत पर हज अधिकारी ने एयरपोर्ट प्रबंधन को लूटखसोट रोके जाने जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हज मंत्री मोहम्मद आजम खां को जानकारी देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हाजियों ने रविवार को भी राज्य हज कमेटी से शिकायत की है। बाराबंकी के हाजी सुलतान का आरोप है कि फ्लाइट से उतरते ही लोडर वाला उनसे रियाल में भाड़ा देने की मांग करता है।
उन्होंने बताया कि 150-200 रियाल में भाड़ा देने पर ही सामन लोड किया जाता है। उन्होंने बताया कि बैंक व प्राइवेट एजेंसियां भी एक्सचेंज करने पर रियाल की ठीक कीमत अदा नहीं कर रही हैं।
साथ ही एयरपोर्ट की एजेंसियां उन्हें रियाल को रुपये में बदलने का दबाव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य हज कमेटी अगर इस मामले को गंभीरता से ले तो हाजियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
वहीं, लखनऊ के एक हाजी असलम का कहना है कि रियाल बदलने का दबाव बनाया जाना पूरी तरह से गलत है। उधर, हज अधिकारी तनवीर अहमद का कहना है कि एयरपोर्ट प्रबंधन से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक हाजियों को परेशान किया जा रहा है।
कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बाबत राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आजम खां को अब सूचित करने का निर्णय लिया
गया है।