{"_id":"5b35fb364f1c1b254d8b9092","slug":"press-conference-of-munna-bajrangi-s-wife-seema-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्प शूटर मुन्ना बजरंगी की पत्नी बोलीं- मेरे पति का एनकाउंटर करने की फिराक में है यूपी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्प शूटर मुन्ना बजरंगी की पत्नी बोलीं- मेरे पति का एनकाउंटर करने की फिराक में है यूपी एसटीएफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी जेल में बंद शार्प शूटर मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पति का एनकाउंटर किए जाने की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीमा सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ के प्रेस कल्ब में प्रेसवार्ता की।
प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने कहा कि मेरे पति की जान को खतरा है। यूपी एसटीएफ और पुलिस उनका एनकाउंटर करने की फिराक में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। कुछ प्रभावशाली नेता और अफसर मुन्ना की हत्या करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
सीमा ने कहा कि जेल में ही मेरे पति के खाने में जहर देने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी रिकॉर्डिंग है, जिसमें एक एसटीएफ के अधिकारी जेल में ही मुन्ना बजरंगी को मारने की बात कह रहे हैं। इसकी शिकायत कई अफसरों और न्यायालय से की लेकिन कहीं से भी सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि सिर्फ पति ही नहीं मेरे पूरे परिवार पर जान का खतरा है।
विज्ञापन
सीमा सिंह ने कहा कि मेरे भाई की हत्या 2016 में की गई लेकिन पुलिस ने इस मामले में सिर्फ टालमटोल कर केस बंद कर दिया। इसके बाद हमारे शुभचिंतक तारिक मोहम्मद की भी हत्या कर दी गई लेकिन पुलिस खाली हाथ बैठी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जांच करने के बजाय परिवार के लोगों को परेशान कर रही है।