फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   President's rule should be imposed in Uttar Pradesh says jayant Chaudhary.

लखीमपुर बवाल: जयंत चौधरी बोले- यूपी में राष्ट्रपति शासन लगे, लखीमपुर कांड का सच छिपा रही योगी सरकार

Tue, 05 Oct 2021 05:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Oct 2021 05:24 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि ऐसा लगता है कि यूपी पुलिस ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। पुलिस विपक्ष के किसी भी नेता को घटनास्थल का दौरा नहीं करने दे रही है।

विज्ञापन
President's rule should be imposed in Uttar Pradesh says jayant Chaudhary.
रालोद मुखिया जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि योगी सरकार लखीमपुर की घटना का सच छिपा रही है और मामले के आरोपियों को बचाने का गुनाह कर रही है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। किसानों की मौत के बाद विपक्ष के नेताओं को वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। जो कि लोकतंत्र का हनन है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यूपी पुलिस ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। विपक्ष के किसी भी नेता को घटनास्थल का दौरा नहीं करने दिया जा रहा है।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का कहना है कि ऐसा लगता है कि यूपी पुलिस ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। पुलिस विपक्ष के किसी भी नेता को घटनास्थल का दौरा नहीं करने दे रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से लखीमपुर पहुंचने में उन्हें करीब 13 घंटे लगे जबकि बीच की दूरी सिर्फ 430 किलोमीटर ही है। वहीं, लखनऊ से लखीमपुर खीरी के सभी मुख्य मार्ग बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये चिंता की बात है कि नेताओं द्वारा दिए गए आदेश पर अफसर पूरी तरह अमल कर रहे हैं। राज्य में पार्टी और प्रशासन का फर्क मिट गया है। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा है कि किसी भी राजनेता को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति नहीं है। क्या उन्हें राजनीतिक प्रक्रियाओं पर भरोसा नहीं है। अगर उन्हें राजनेताओं पर यकीन ही नहीं है तो वह चुनाव क्यों लड़ते हैं? उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे के खिलाफ एफआईआर होने के बावजूद वह अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed