{"_id":"6126d5de8ebc3e79cf0253d7","slug":"president-kovind-is-coming-to-up-on-a-four-day-tour-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय यूपी दौरा: लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय यूपी दौरा: लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
Thu, 26 Aug 2021 12:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:32 PM IST
सार
29 अगस्त को सुबह नौ बजे स्पेशल प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। इसके अगले दिन दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति का स्वागत करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। इस कड़ी में गुरुवार को वह लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। गुरुवार शाम 4.50 बजे वह बाबा साहब भीमराम आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। अगले दिन शुक्रवार को एसजीपीजीआई के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
अगले दिन 28 अगस्त को गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ उत्तर प्रदेश राज्य आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास और गोरक्षपीठ की ओर से बने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद लखनऊ लौट आएंगे। 29 अगस्त को सुबह नौ बजे स्पेशल प्रेसीडेंसियल ट्रेन से अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। इसके अगले दिन दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वह 29 अगस्त को प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस से चारबाग स्टेशन से अयोध्या जाएंगे। इस दौरान करीब आधा दर्जन ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी तथा स्टेशन पर ट्रेनों को बदले हुए प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों को 29 अगस्त को अयोध्या से लखनऊ रूट के बजाय सुल्तानपुर के रास्ते चलाया जाएगा। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पार्सलघर की ओर से एंट्री दी जाएगी, जहां से वह सीधे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की लखनऊ से अयोध्या यात्रा को लेकर ट्रेनों को 29 अगस्त को बदले रूट से चलाने का खाका तैयार कर लिया गया है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय डीआरएम स्तर पर 28 अगस्त को होगा। अधिकारी बताते हैं कि राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल ट्रेन जब लखनऊ से अयोध्या के बीच रफ्तार भरेगी तो इस दौरान हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अयोध्या फैजाबाद, हावड़ा अमृतसर, फैजाबाद एलटीटी सहित करीब आठ ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।
वहीं, प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की रवानगी व वापसी के दौरान चारबाग स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों को बदले प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। 28 अगस्त को दिल्ली से प्रेसिडेंशियल लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन की टेक्निकल जांच रेलवे की टीम करेगी। इसके बाद 29 अगस्त की सुबह राष्ट्रपति इसी ट्रेन से अयोध्या रवाना होंगे।