फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   president arrival preparation in mathura.

यूपी में राष्ट्रपति की ‘रक्षा’ करेंगे 10 लंगूर

Tue, 11 Nov 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 11 Nov 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
president arrival preparation in mathura.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 16 नवंबर के आगमन की तैयारियों का खाका सोमवार को खींच लिया गया। एसएसपी और सेना के अफसरों की मौजूदगी में डीएम राजेश कुमार ने प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के लिए 36 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। एसएसपी मंजिल सैनी ने हर प्वाइंट पर सख्त सुरक्षा रहने की जानकारी दी। 15-16 नवंबर को बिजली आपूर्ति निरंतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बांकेबिहारी के दर्शन के लिए मंदिर के आसपास राष्ट्रपति की बंदरों से हिफाजत के लिए 10 लंगूर तैनात करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


16 नवंबर को अक्षय पात्र स्थित चंद्रोदय मंदिर के कार्यक्रम में पहुंच रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें वीआईपी पार्किंग से मंदिर परिसर तक 200 मीटर का रास्ता पैदल ही तय करना होगा। रास्ते में पैदल चलने के दौरान राष्ट्रपति पर बंदरों के संभावित हमले के मद्देनजर लंगूरों की व्यवस्था की जा रही है।

यह सुरक्षा पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए की जा रही है। वृंदावन में बड़ी संख्या में बंदरों का वास है।  यहां बंदर राह चलते व्यक्ति पर हमला बोल देते हैं।

डीएम ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन को मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही साफ -सफाई के साथ अतिक्रमण हटाकर परिसर को राष्ट्रपति स्तर का व्यवस्थित करने को कहा है।

राज्यपाल-मुख्यमंत्री कर सकते हैं महामहिम की अगवानी

president arrival preparation in mathura.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के वृंदावन आगमन के दौरान राज्यपाल रामनाइक के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अगवानी के लिए यहां आ सकते हैं।

इसी संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आयोजन स्थल क्षेत्र में पांच हेलीपैड का निर्माण कराया है। हालांकि अभी सीएम का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

16 नवंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वृंदावन में अक्षय पात्र स्थित चंद्रोदय मंदिर के लिए आयोजित कार्यक्रम में आ रहे हैं।
आयोजन स्थल क्षेत्र में तैयार पांच में से तीन हेलीपैड राष्ट्रपति के लिए आरक्षित हैं।

इसमें एक राष्ट्रपति और दो उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों के हेलीकॉप्टर के लिए बनाए गए हैं। दो हेलीपैड राष्ट्रपति की अगवानी के लिए आ रहे प्रदेश के गवर्नर रामनाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के के लिए बनाए गए हैं।

गवर्नर के आगमन का कार्यक्रम तय हो चुका है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन अभी तय नहीं है। राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन को लेकर 12 नवम्बर को प्रदेश के मुख्य सचिव लखनऊ में बैठक लेंगे। इसमें मथुरा से डीएम और एसएसपी भी प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed