फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preprations starts for Samooh G exam of UPSSSC.

यूपीएसएसएससी : समूह ‘ग’ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तैयारी तेज, चार एजेंसियों को जिम्मेदारी

Sat, 14 Aug 2021 06:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Aug 2021 06:55 PM IST
सार

आयोग ने पारदर्शी व जवाबदेह भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रश्नपत्र, परीक्षा केंद्र, सुरक्षा-सीसीटीवी कैमरा तथा स्कैनिंग संबंधी व्यवस्थाएं व कार्रवाई अलग-अलग एजेंसियों को सौंप दी है।

विज्ञापन
Preprations starts for Samooh G exam of UPSSSC.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) समूह ‘ग’की भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पालीवाल समिति की कई सिफारिशों को लागू करने जा रहा है। आयोग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को विकेंद्रित करते हुए चार एजेंसियों को सौंप दी है। इसके अलावा पीईटी पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

विज्ञापन


आयोग ने पारदर्शी व जवाबदेह भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रश्नपत्र, परीक्षा केंद्र, सुरक्षा-सीसीटीवी कैमरा तथा स्कैनिंग संबंधी व्यवस्थाएं व कार्रवाई अलग-अलग एजेंसियों को सौंप दी है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम होगा जहां से प्रत्येक कक्ष व गैलरी की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र का कंट्रोल रूम केंद्राध्यक्ष की निगरानी में होगा। इसी तरह आयोग कार्यालय में भी एक कंट्रोल बनाने की योजना है। यहां से किसी भी परीक्षा केंद्र की गतिविधियों को देखा जा सकेगा। परीक्षा केंद्र तय करने की जिम्मेदरी जिलाधिकारी, डीआईओएस व परीक्षा एजेंसी को संयुक्त रूप से दी गई है। केंद्र की अच्छी ख्याति को ध्यान में रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2500 केंद्रों पर परीक्षा, प्रत्येक कक्ष में 24 अभ्यर्थी

यूपीएसएसएससी की पीईटी 20 अगस्त को हो रही है। यह परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों के करीब 2,500 केंद्रों पर कराने की योजना है। आयोग चाहता है कि प्रत्येक कमरे में अधिकतम 24 अभ्यर्थी हों। इस लिहाज से 20,73,540 अभ्यर्थियों के लिए 86,397 कमरों की जरूरत होगी।

एसएमएस से परीक्षा केंद्र की जानकारी
आयोग पहले ही एलान कर चुका है कि अभ्यर्थियों को गृह जिले को छोड़ पड़ोस के किसी अन्य जिले में परीक्षा देने जाना होगा। महिलाओं व दिव्यांगों को गृह जिले में ही केंद्र आवंटित करने की योजना है। आयोग सभी अभ्यर्थियों को एसएमएस के जरिये परीक्षा केंद्र की जानकारी देगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed