फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepration to counter corona in Uttar Pradesh.

UP News: कोविड से निपटने की पुख्ता रणनीति तैयार, अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर आईसीयू सुविधा की हुई जांच

Sun, 01 Jan 2023 01:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Jan 2023 01:34 PM IST
सार

यूपी में कोरोना का सामना करने के लिए सारी व्यवस्थाओं की जांच की गई है। इसके लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है। प्रदेश में पहले तीन हजार वेंटिलेटर थे, अब संख्या लगभग 12 हजार हो गई है।

विज्ञापन
Prepration to counter corona in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोविड सहित अन्य महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। चीन, जापान, ब्राजील सहित देश के अन्य राज्यों में कोविड के नए वैरिएंट के पाए जाने के बाद यहां की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। ऑक्सीजन से लेकर आईसीयू तक को दुरुस्त किया गया है। ऑक्सीजन सुविधाओं को निरंतर बढ़ाया जा रहा है। इसी के तहत 41 मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


विभिन्न देशों में कोविड के नए वैरिएंट मिलने के बाद अस्पतालों में मॉकड्रिल करके व्यवस्थाओं की जांच की गई है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इस दौरान 12 अस्पतालों में मामूली कमियां पाई गई थीं, जिन्हें सुधारने के आदेश दिए गए हैं। अब इन अस्पतालों ने कमियों को सुधारने के बाद पूरी व्यवस्था दुरुस्त होने की रिपोर्ट महानिदेशालय को भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के दौरान प्रदेश के अस्पतालों में करीब एक लाख 60 हजार बेड का इंतजाम किया था। जरूरत पड़ने पर फिर से इन सभी बेडों को क्रियाशील किया जा सकेगा। अभी फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। कोविड वार्ड भी बना दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिवपाल को जोड़ने के बाद यादवलैंड में नए सिरे से सियासी जमीन तैयार कर रहे अखिलेश, ये है रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 101 आईएएस और 47 आईपीएस अफसरों को नए साल पर मिला प्रमोशन का तोहफा, ये अफसर हुए प्रमोट


लैब को तैयार रहने के निर्देश
प्रदेश के सभी जिलों को बायो सेफ्टी लेवल (बीएसएल) 2 लैब से जोड़ा गया है। केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाली लैब हैं। जिलों में तैयार की गई लैब से रीजेंट सहित अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी मांगी गई है। जिस लैब में सामग्री की कमी है, वहां महानिदेशालय से समन्वय स्थापित कर सामग्री भेजी जा रही है। निदेशक (संक्रामक रोग) डॉ. एके सिंह ने बताया कि सभी लैब से निरंतर बात की जा रही है, सैंपल संख्या बढ़ाई गई है। लैब को इस कदर तैयार किया जा रहा है कि हर दिन पूरे प्रदेश में कम से कम एक लाख सैंपल की जांच आसानी से हो सके। हालांकि अभी कोविड का असर नहीं है, ऐसे में करीब 25 से 30 हजार सैंपल की जांच हो रही है।

निरंतर बढ़ रहे हैं ऑक्सीजन प्लांट
केजीएमयू, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट था। यहां मरीजों को बेड तक सिलिंडर के सहारे ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही थी, लेकिन अब ऑक्सीजन प्लांट की संख्या में निरंतर बदलाव किया जा रहा है। चिकित्सा संस्थानों में दो से तीन प्लांट लगाए जा चुके हैं। इसी तरह विभिन्न जिलों में मौजूद मेडिकल कॉलेजों में एक से दो प्लांट तैयार किए गए हैं। जहां अभी तक ऑक्सीजन प्लांट नहीं हैं, वहां भी निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रदेश में पहले करीब तीन हजार वेंटिलेटर थे, अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 12 हजार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed