{"_id":"657d5af57beca3a50e056079","slug":"prepration-for-recruitment-in-agniveer-in-amethi-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती की तैयारी: बार कोड से मिलेगी जानकारी, क्या क्या दस्तावेज हैं जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती की तैयारी: बार कोड से मिलेगी जानकारी, क्या क्या दस्तावेज हैं जरूरी
Sat, 16 Dec 2023 01:49 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:49 PM IST
सार
अग्निवीर भर्ती की तैयारी में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बार कोड जारी कर दिया गया है। जिसमें उन्हें सारी जानकारी मिल जाएगी। भर्ती प्रक्रिया 19 से 29 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में तैयारी जोरशोर चल रही है। अभ्यर्थियों को क्या-क्या दस्तावेज लाना है, इसकी जानकारी के लिए अब बार कोड जारी किया गया है। इसे स्कैन करते ही रैली स्थल जाने का गूगल लिंक के साथ तिथि एवं भर्ती के वक्त ले जाने वाले दस्तावेज की जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए 19 से 29 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती चलेगी। अमेठी के साथ जनपद सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता एवं मेडिकल परीक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वाराणसी में विनायक ग्रुप ने खपाई राजनेताओं की 300 करोड़ की काली कमाई, रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 85 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मेडिकल कॉलेजों में नहीं लिया कार्यभार, खाली पदों के भरने के प्रयास को झटका
अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय ने रैली दस्तावेज बार कोड जारी किया है। जिसके माध्यम से अभ्यर्थी बार कोड स्कैन कर रैली स्थल स्टेडियम पहुंचने का गूगल लिंक, कब से कब तक भर्ती चलेगी उसकी तिथि आदि के साथ रैली में अपने साथ ले जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी उन्हें आसानी से मिल जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील मोरे के नेतृत्व में अग्नि वीर भर्ती चयन प्रक्रिया कराई जाएगी। वहीं, सेना और स्थानीय पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है।
अभ्यर्थी ये दस्तावेज लाएं: अग्निवीर सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को जारी प्रवेश पत्र में जिला ट्रेड के तहत भर्ती में आने की तिथि और समय दिया गया है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ कक्षा दस व 12 की ओरिजनल मार्कशीट, कक्षा आठ की मूल अंक तालिका लाना है। जिन अभ्यर्थियों ने प्राइवेट से कोई विषय उत्तीर्ण किया है उनके लिए गजट नोटीफिकेशन लाना अनिवार्य है। ओरिजनल मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (एसडीएम के द्वारा जारी किया हुआ), जनरल अभ्यर्थियों के लिए तहसीलदार व ग्राम प्रधान द्वारा छह माह में जारी किया हुआ जाति प्रमाण पत्र लाना है।