फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prepeartion to build road without divider in Gomti Nagar

गोमतीनगर में बिना डिवाइडर फोलेन सड़क बनाने की तैयारी

Tue, 07 Dec 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Prepeartion to build road without divider in Gomti Nagar
जयपुरिया इंस्टीटयूट के सामने बिना डिवाइडर के बनाई जा रही सड़क। - फोटो : ??? ?????
हजरतगंज में बिना जरूरत डिवाइडर बनाने वाले पीडब्ल्यूडी के अधिकारी वाहनों के दबाव से हमेशा व्यस्त रहने वाली हुसड़िया से हैनीमैन चौराहा को जोड़ने वाली चार लेन की सड़क पर डिवाइडर बनाने की जरूरत महसूस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा तब है जबकि हैनीमैन की तरफ से आधी सड़क पर पहले से डिवाइडर बना हुआ है और इसके क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बदहाली पसरी हुई है।
नगर निगम से सड़क हैंडओवर होने के बाद अब इसे पीडब्ल्यूडी को बनाना है। बजट होने के बाद इसका प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है और अब सड़क बनाने का काम शुरू होना है, लेकिन इसमें डिवाइडर बनाने का काम शामिल ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिम्मेदार इंजीनियरों का कहना है कि सिर्फ सड़क बनाने के लिए ही बजट मिला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि चार लेन की व्यस्त सड़क पर विभाग को क्यों डिवाइडर बनाने की जरूरत महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुरिया इंस्टीट्यूट के सामने नहीं डिवाइडर
हुसड़िया चौराहे से हैनीमैन चौराहे की तरफ बढ़ने पर नगर निगम जोन-4 कार्यालय के सामने कुछ हिस्से में डिवाइडर बना है। इसके बाद यह गायब है। जयपुरिया मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट व जयपुरिया स्कूल के सामने डिवाइडर बनाया ही नहीं गया। पुलिस कार्यालय के बाद जेटीआरआई शुरू होने के बाद वापस डिवाइडर दिखने लगता है। दुर्घटना रोकने के लिए यहां करीब 40 प्रतिशत सड़क पर डिवाइडर बनाने की जरूरत है।
गोमतीनगर महासमिति उठा चुकी मांग
गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल का कहना है कि यहां लगातार दुर्घटनाओं की शिकायत रहती है। पूर्व में कई बार यहां डिवाइडर बनाने की मांग की गई है। पीडब्ल्यूडी को यहां डिवाइडर को सड़क के काम में शामिल करना चाहिए। यह गोमतीनगर की प्रमुख सड़क है। इस पर वाहनों की आवाजाही बहुत रहती है।

हुसड़िया से हैनीमैन के लिए सड़क नगर निगम से हैंडओवर होकर मिली है। इसको अब पीडब्ल्यूडी बनाने जा रहा है। अभी तक यहां डिवाइडर नहीं था। सहायक अभियंता से डिवाइडर की जरूरत को लेकर जानकारी ली है। डिवाइडर को काम में शामिल करने के लिए संभावना को देख लिया जाएगा।
- मनीष वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed