फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prepare for focus sampling, get the investigation done at the market, bus stand, railway station

Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने कहा, फोकस सैंपलिंग की तैयारी करें, बाजार, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन में कराएं जांच

Fri, 30 Dec 2022 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Dec 2022 12:30 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने सभी सीएमओ को भीड़भाड़ वाले इलाकों में फोकस सैंपलिंग की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर, मिष्ठान भंडार संचालक, टैंपो चालक, ठेले-खोमचे वालों की स्क्रीनिंग की जाए और उनकी कोरोना जांच अनिवार्य रूप से कराएं।

विज्ञापन
prepare for focus sampling, get the investigation done at the market, bus stand, railway station
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना की संभावित लहर को रोकने के लिए तैयारी पूरी करें। इसके लिए फोकस सैंपलिंग भी कराई जाए। जिससे समय पर संक्रमण के प्रसार का पता लगाकर उसे रोका जा सके। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बाजार के आसपास फोकस सैंपलिंग का खाका तैयार किया जाए। ये निर्देश बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए।

विज्ञापन


उन्होंने सभी सीएमओ को भीड़भाड़ वाले इलाकों में फोकस सैंपलिंग की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर, मिष्ठान भंडार संचालक, टैंपो चालक, ठेले-खोमचे वालों की स्क्रीनिंग की जाए और उनकी कोरोना जांच अनिवार्य रूप से कराएं। मौके पर एंटीजन जांच की जाए। अगर इसमें कोई पॉजिटिव मिलता है तो उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी नमूने भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क लगाने और सैनेटाइजेशन के लाभ के बारे में जागरूक किया जाए। बाजार व सार्वजनिक स्थलों में नियमित रूप से सैनेटाइजेशन कराया जाए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आईसोलेशन, आईसीयू और वेंटिलेयर का समय समय पर संचालन करें। ताकि अनहोनी की दशा में आसानी से निपटा जा सके। अभी बचाव पर अधिक फोकस किया जाए। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले कम से कम 50 से 60 लोगों की जांच कराई जाए। हर जिले में अभियान चलाकर स्क्रीनिंग कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed