फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations to send IPS to original cadre after serious allegations by wife

पत्नी के गंभीर आरोपों के बाद आईपीएस को मूल काडर में भेजने की तैयारी

Sun, 06 Sep 2020 07:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Preparations to send IPS to original cadre after serious allegations by wife
IPS
यूपी काडर के 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश चौरसिया यूपी काडर में वापस भेजे जाएंगे। पिछले साल मार्च में वह प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई गए थे, जहां उन्हें बतौर एसपी चंडीगढ़ भेजा गया था। चौरसिया की पत्नी की गंभीर शिकायतों के बाद उन्हें चंडीगढ़ से वापस दिल्ली बुला लिया गया है और अब उन्हें मूल काडर यूपी में वापस भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अखिलेश चौरसिया की पत्नी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनके चरित्र को लेकर सवाल खड़े किए थे। सुबूत के तौर पर पेन ड्राइव में ऑडियो रिकॉर्डिंग और तस्वीरों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अफसरों को शिकायती पत्र भेजा था। इसके बाद अखिलेश चौरसिया को तत्काल चंडीगढ़ से हटा दिया गया।  
विज्ञापन


कई प्रमुख जिलों में रह चुके हैं कप्तान
अखिलेश चौरसिया अपने 11 साल के कॅरिअर में औरैया, प्रतापगढ़, खीरी, झांसी, एटा और अयोध्या जिले में पुलिस कप्तान रह चुके हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण उन्हें अयोध्या से हटाया गया था। एक मार्च 2019 को वह प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed