लगेंगे 28 एलसीडी, 29 ट्रेनों से आएंगे कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी की 2 मार्च को होने वाली विजय शंखनाद रैली में शामिल होने के लिए 29 ट्रेनों से कार्यकर्ता लखनऊ आएंगे।
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अमित शाह रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को राजधानी आएंगे।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि रैली में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्टी ने 29 ट्रेनें आरक्षित करवाई हैं।
वहीं जिलावार कार्यकर्ताओं को रैली में लाने के लिए रोडवेज की बसों की व्यवस्था की गई है।
रेलवे के अफसरों से एनआर, एनईआर और एनसीआर की चलने वाली 29 ट्रेनों पर अंतिम सहमति के लिए प्रदेश अध्यक्ष के साथ रेलवे स्टेडियम में बैठक हुई।
सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए तय किया गया कि 27 फरवरी को इनका पूरा शेड्यूल और नोटीफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
रैली स्थल पर व सड़कों पर 22 से 28 एलसीडी भी लगाई जाएंगी।