फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations for UP Day should be completed in time, CM also gave instructions to finalize the budget with the consultation of all departments

यूपी दिवस की तैयारियां समय से की जाएं पूरी, सभी विभागों के विचार-विमर्श से बजट फाइनल करने के भी सीएम ने दिए निर्देश

Mon, 18 Jan 2021 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jan 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations for UP Day should be completed in time, CM also gave instructions to finalize the budget with the consultation of all departments
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के संबंध में सभी आवश्यक तैयारी समय से पूरी की जाएं। इसमें ओडीओपी महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री सोमवार को लोकभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या न आए। इसके लिहाज से केंद्रों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त काटों की व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को समय पर भुगतान हो जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि बजट की आवंटित धनराशि का सदुपयोग किया जाए। उन्होंने बजट राशि के उपयोग के संबंध में सभी विभागाध्यक्षों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से विचार-विमर्श कर आगामी वित्त वर्ष के बजट को शीघ्र अंतिंम रूप दिया जाए। आगामी वित्त वर्ष का केंद्रीय बजट बनाए जाने का कार्य प्रगति पर है। इस लिहाज से प्रदेश सरकार के जिस विभाग ने अब तक प्रस्ताव नहीं भेजे हैं, वह शीघ्र अपने प्रस्ताव भेज दें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में स्थापित किए जाने वाले राज्य विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों का निर्माण तय समय-सीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निमार्णाधीन मेडिकल कॉलेज पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर बनाए जाएं। ताकि, आमजन को समय से उसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि वरासत अभियान को पूरी गति से संचालित किया जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी, एपीसी आलोक सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed