फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparations completed on paper, purchase centers not opened on first day

Lucknow News: कागजों पर तैयारी पूरी, पहले दिन नहीं खुले खरीद केंद्र

Sat, 02 Mar 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 02 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed on paper, purchase centers not opened on first day
रायबरेली। शासन के निर्देश पर एक मार्च से जिले में गेहूं क्रय केंद्र खुलने थे। इसे लेकर जनवरी से तैयारी चल रही है,लेकिन पहले ही दिन अधिकतर क्रय केंद्र न खुलने से तैयारियों पर सवाल उठ गया। हालांकि पहले दिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


जिले में इस वर्ष 114 क्रय केंद्र गेहूं खरीद के लिए बनाए गए हैं। जिला प्रशासन इसे लेकर जनवरी से बैठक करने के साथ क्रय केंद्रों को समय पर खोलने का दावा कर रहा हैं। बावजूद शुक्रवार को केंद्रों पर अव्यवस्था रही। अधिकतर केंद्र नहीं खुले और किसानों के बैठने, मशीन, प्रचार और अन्य व्यवस्था भी नदारत दिखी। खास बात यह है कि तहसीलों में क्रय केंद्र खोलने के लिए दुकान खोजी जा रही है और उसके बाद केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचे कर्मचारी
बछरावां (रायबरेली)। गेहूं खरीद के लिए बनाए गए तीन क्रय केंद्रों पर शुक्रवार शाम तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। क्षेत्र में राजामऊ, कसरावां, कलुई खेड़ा में गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर खरीद का बैनर तक नहीं दिखा। किसान अमित कुमार, शिव शंकर, रामनरेश, उमाशंकर ने बताया कि गेहूं की कटाई प्रारंभ ना हो पाने के कारण खरीद केंदों पर गेहूं नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर लेनी है दुकान
सतांव (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत चार स्थानों पर क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन एक खरीद केंद्र के अतिरिक्त तीन खरीद केंद्र नहीं खुले। शुक्रवार को बी पैक्स कोरिहर केंद्र खुल सका। ढ़किया चौराहे पर बनाए गए खरीद केंद्र के प्रभारी सुमेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक वह दुकान की खोज कर रहे हैं।


गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र चिन्हित कर लिए गए हैं और उन्हें खोला भी गया है। कुछ जगहों पर दो-तीन दिन में केंद्र खोलने के निर्देश प्रभारियों को दिए गए हैं। जल्द ही सभी केंद्रों पर पूरी व्यवस्था हो जाएगी।
सोनी गुप्ता, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed