{"_id":"bf26d271af9fdf69e5e32c2479822fdc","slug":"preparations-catch-speed-for-first-phase-of-ls-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LS Polls: पहले चरण की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LS Polls: पहले चरण की तैयारियां तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Mar 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा चुनाव के पहले चरण में कुल 150 स्टैटिक सर्विलांस टीमों के साथ ही इतनी ही संख्या में स्क्वायड भी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों के तहत पहले चरण में केंद्र से हासिल अद्र्ध सैनिक बलों की 188 कंपनी को ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव की तैयारियों से जुड़े अफसरों के अनुसार पहले चरण का चुनाव लोक सभा की दस सीटों पर हो रहा है। इन दस लोक सभा सीटों में कुल ५० विधानसभा क्षेत्र आ रहे हैं।
यह पहले ही तय हो गया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्टैटिक सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वायड २४ घंटे सक्रिय रहेगा।
अद्र्ध सैनिक सुरक्षा बलों को पहले चरण के जिलों में कहां ठहराया जाना है, इसके लिए संबंधित जिलों के अधिकारियों से पहले ही प्रस्ताव तैयार करवा कर उसे अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन
किस जिले में कितनी पीएसी व आरएएफ की तैनाती होनी है और किसमें कितना अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाना है, यह भी तय कर लिया गया है।
दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर व आसपास के जिलों में फैली सांप्रदायिक हिंसा का प्रभाव और उसकी वजह से व्याप्त तनाव अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन
आला अफसरों के पास भी इसकी सूचना है। सूत्रों का कहना है कि इस बात की रिपोर्ट केंद्रीय खुफिया एजेंसियों समेत राज्य की एजेंसियों को दी जा चुकी है।
सूत्र बताते हैं कि केंद्र व राज्य की खुफियां एजेंसियों को पहले चरण के चुनाव के जिलों में सक्रिय व सतर्क कर दिया गया है।
उच्च पुलिस अधिकारियों ने केंद्र से मिली सभी १८८ कंपनी को पहले चरण के चुनाव क्षेत्र के जिलों में ड्यूटी पर लगा दिया है।
राज्य की अभिसूचना शाखा को सतर्क किया गया है कि किसी भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जाए।
जिससे जिलों में तैनात पुलिस व प्रशासन के अधिकारी इस पर त्वरित गति से अमल कर सकें।