फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation to increase roadways fare at the rate of 25 paise per km in up

झटका: यूपी में 25 पैसे प्रति किमी की दर से बढ़ेगा रोडवेज का किराया! बढ़ती महंगाई का दिया हवाला

Sun, 22 Jan 2023 07:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Jan 2023 07:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सेवा देने के मकसद से बसों का किराया बढ़ाने पर मंथन हो रहा है। वैसे भी वर्ष 2020 के बाद से किराया नहीं बढ़ा है, जबकि यह हर साल बढ़ाने की व्यवस्था है।
 

विज्ञापन
Preparation to increase roadways fare at the rate of 25 paise per km in up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज प्रशासन बस का सफर महंगा करने की फिराक में है। इनका किराया 25 पैसे प्रति किमी की दर से बढ़ाने की तैयारी है। हर सौ किमी. की यात्रा पर किराया 25 रुपये बढ़ जाएगा। वर्तमान में साधारण बस का किराया 1.05 रुपये प्रति किमी. है, जो 1.30 रुपये हो जाएगा। 
विज्ञापन


अफसर इसके पीछे नुकसान बढ़ने की दलील दे रहे हैं। हालांकि, किराया बढ़ने के बावजूद बसों की हालत में सुधार नहीं आ रहा है। खस्ताहाल बसें आए दिन रास्ते में दम तोड़ रही हैं। इनमें आग लगने की घटनाएं भी अकसर होती रहती हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सेवा देने के मकसद से बसों का किराया बढ़ाने पर मंथन हो रहा है। वैसे भी वर्ष 2020 के बाद से किराया नहीं बढ़ा है, जबकि यह हर साल बढ़ाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शासन स्तर पर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। संजय कुमार ने डीजल की कीमतें बढ़ने और स्पेयर पार्ट्स महंगे होने की दलील दी। यह भी कहा कि रोडवेज का नुकसान बढ़ता जा रहा है। मार्च तक यह 250 करोड़ रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed