{"_id":"613a3a1563e66535005221d7","slug":"preparation-for-up-elections-instead-of-mukhtar-bsp-may-announce-to-contest-from-mau-sadar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव की तैयारी : मुख्तार की बजाय भीम को मऊ सदर से चुनाव लड़ाने का एलान कर सकती है बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव की तैयारी : मुख्तार की बजाय भीम को मऊ सदर से चुनाव लड़ाने का एलान कर सकती है बसपा
Thu, 09 Sep 2021 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:15 PM IST
सार
- मऊ सदर सीट से विधायक हैं मुख्तार अंसारी, यहां से बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चा
- मुख्तार अंसारी के भाई तथा भतीजे के सपा ज्वाइन करने से नाराज हैं बसपा सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी व मायावती
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को विधानसभा चुनाव 2022 में मऊ सदर सीट से चुनाव न लड़ाने का एलान कर सकती हैं। यहां से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मायावती ने मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी भीम राजभर को सौंप दी है और उन्हें यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है। मुख्तार अंसारी इसी सीट से बसपा विधायक हैं और आगे भी उन्हें यहीं से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था। दरअसल हाल ही में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उनके बेटे ने भी सपा का दामन थामा था। बताया जा रहा है कि इसी के चलते मायावती मुख्तार अंसारी से बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी और उनके तीसरे भाई गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन चल रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के चलते मायावती फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। उधर अंसारी परिवार सपा से नजदीकियां जगजाहिर हो गई हैं । जैसे ही मुख्तार अंसारी के भाई और भतीजे ने सपा का दामन थामा तभी से बसपा में हलचल है। माना जा रहा है कि मायावती इस पर सख्त कदम भी उठा सकती हैं।
विज्ञापन