फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for UP elections: Instead of Mukhtar, BSP may announce to contest from Mau Sadar

यूपी चुनाव की तैयारी : मुख्तार की बजाय भीम को मऊ सदर से चुनाव लड़ाने का एलान कर सकती है बसपा

Thu, 09 Sep 2021 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Sep 2021 10:15 PM IST
सार

- मऊ सदर सीट से विधायक हैं मुख्तार अंसारी, यहां से बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चा
- मुख्तार अंसारी के भाई तथा भतीजे के सपा ज्वाइन करने से नाराज हैं बसपा सुप्रीमो मायावती

विज्ञापन
Preparation for UP elections: Instead of Mukhtar, BSP may announce to contest from Mau Sadar
मुख्तार अंसारी व मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को विधानसभा चुनाव 2022 में मऊ सदर सीट से चुनाव न लड़ाने का एलान कर सकती हैं। यहां से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में बताई जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मायावती ने मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी भीम राजभर को सौंप दी है और उन्हें यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी करने को कहा है। मुख्तार अंसारी इसी सीट से बसपा विधायक हैं और आगे भी उन्हें यहीं से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था। दरअसल हाल ही में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उनके बेटे ने भी सपा का दामन थामा था। बताया जा रहा है कि इसी के चलते मायावती मुख्तार अंसारी से बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन


जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी और उनके तीसरे भाई गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन चल रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के चलते मायावती फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। उधर अंसारी परिवार सपा से नजदीकियां जगजाहिर हो गई हैं । जैसे ही मुख्तार अंसारी के भाई और भतीजे ने सपा का दामन थामा तभी से बसपा में हलचल है। माना जा रहा है कि मायावती इस पर सख्त कदम भी उठा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed