{"_id":"614746a78ebc3ef9751a6cfe","slug":"preparation-for-up-elections-apna-dal-mp-s-daughter-joined-sp-with-supporters-strategy-to-cultivate-coal-vote-bank-in-vindhya-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : अपना दल के सांसद की बेटी सपा की 'साइकिल' पर हुईं सवार, कोल वोट बैंक को साधने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : अपना दल के सांसद की बेटी सपा की 'साइकिल' पर हुईं सवार, कोल वोट बैंक को साधने की रणनीति
Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Sep 2021 07:56 PM IST
सार
राबर्टसगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल की बेटी सुमन कोल ने रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। वह प्रयागराज से जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं वरिष्ठ नेता राम मिलन यादव के साथ सुमन कोल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधायक राकेश राठौर के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अब भाजपा के सहयोगी अपना दल के सांसद की बेटी ने सपा का दामन थाम लिया है। राबर्टसगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल की बेटी सुमन कोल ने रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। वह प्रयागराज से जिला पंचायत सदस्य हैं। अब समाजवादी पार्टी सुमन के जरिए विंध्य क्षेत्र में कोल बिरादरी के वोटबैंक को अपने पक्ष में लामबंद करने की रणनीति अपनाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और प्रयागराज जिले के कई विधानसभा क्षेत्र कोल बहुल हैं। इन दिनों राबर्ट्सगंज से अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल कोल हैं। उनके बेटे राहुल प्रकाश मिर्जापुर के छानबे से विधायक हैं। ऐसे में सांसद की बेटी और प्रयागराज से जिला पंचायत सदस्य सुमन अब सपा के साथ सियासी सफर शुरू कर रही हैं। रविवार को प्रयागराज के वरिष्ठ सपा नेता राम मिलन यादव के साथ वह पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां समर्थकों के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और सपा की सदस्यता ग्रहण किया।
विज्ञापन
वकालत की पढाई करने के बाद सियासत में कदम रखने वालीं सुमन ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई से लेकर आत्म निर्भर बनाने की दिशा में सपा ने तमाम कार्य किए हैं। पिछड़े, दलितों और आदिवासियों के हितों की रक्षा समाजवादी पार्टी ने ही किया है। इसलिए समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता लेकर सोनभद्र से लेकर प्रयागराज तक की हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में कोल बिरादरी के वोट बैंक को लामबंद करने के अभियान में जुटेंगी। उनके साथ महिलाओं की टीम हैं। सोनभद्र, मिर्जापुर में मायके के लोग हैं तो प्रयागराज में ससुराल पक्ष के। सभी का सहयोग मिलना तय है।
विज्ञापन