{"_id":"610ab3a8138c2c1a1964f7ad","slug":"preparation-for-up-elections-alikhesh-will-drive-bicycle-in-lucknow-today-dimple-will-show-green-signal-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विस चुनाव की तैयारी : अखिलेश आज लखनऊ में चलाएंगे साइकिल, कन्नौज में डिंपल दिखाएंगी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विस चुनाव की तैयारी : अखिलेश आज लखनऊ में चलाएंगे साइकिल, कन्नौज में डिंपल दिखाएंगी हरी झंडी
Thu, 05 Aug 2021 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:38 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है।
विज्ञापन
साइकिल चलाते हुए अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को सपा हर तहसील में साइकिल यात्रा निकालेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही भाजपा की नीतियों का विरोध जताया जाएगा। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साइकिल चलाएंगे तो कन्नौज में पूर्व सांसद डिंपल यादव यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगी। जबकि अन्य जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए अन्याय के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया जा रहा है। प्रमुख रूप से आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, अपराध और भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न, कृषि कानूनों, आरक्षण पर प्रहार आदि का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर सुबह 10 बजे साइकिल यात्रा की शुरुआत करेंगे। लारेटो चौराहा, जियामऊ, 1090 चौराहा, जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र, सिरोज कैफे होते हुए दयाल चौराहा होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचेगी। यहां अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी तरह पूर्व सांसद डिंपल यादव कन्नौज में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी। तो मथुरा में एमएलसी संजय लाठर व उदयवीर सिंह, आगरा में रामजी लाल सुमन, इटावा में डॉ. राजपाल कश्यप, चित्रकूट में एमएलसी डॉ. मान सिंह, गोंडा में एमएलसी संतोष सनी, बस्ती में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय मौजूद रहेंगे। इसी तरह अन्य जिलों के लिए भी अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन