यूपी चुनाव की तैयारी : 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के मुद्दे पर जनता का समर्थन जुटाएगी आप, तीन अक्तूबर से पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान
इस प्रकार एक महीने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर करीब 3.50 करोड़ परिवार से मिलकर बिजली के मुद्दे पर समर्थन जुटाने की रणनीति तैयार की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने और बकाया माफ करने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) ने अब इस मुद्दे को लेकर घर-घर संपर्क करके जनसमर्थन जुटाने का अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए विधानसभावार टीमों का गठन किया गया है। एक टीम को एक महीने में कम से कम 90 हजार परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य दिया गया है। इस प्रकार एक महीने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर करीब 3.50 करोड़ परिवार से मिलकर बिजली के मुद्दे पर समर्थन जुटाने की रणनीति तैयार की गई है।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि इस अभियान केसाथ ही प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 अक्तूबर को सभी विभानसभा क्षेत्रों में इस अभियान की एक साथ शुरूआत की जाएगी। एक माह तक चलने वाले पार्टी के पहले प्रचार अभियान के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में तीन सदस्यीय 15-15 टीमें तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि लाउडस्पीकर लगे 15 प्रचार वाहन के साथ ये टीम शहर, कस्बों से लेकर गांव-गांव जाकर दिल्ली में केजरीवाल सरकार की तर्ज पर यूपी में भी सरकार बनने पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की घोषणा को एक ‘गारंटी’ के तौर पर जनता के सामने पेश कर उनका समर्थन जुटाएगी।
उन्होंने कहा कि एक विधानसभा क्षेत्र की एक टीम को एक महीने में 6 हजार परिवार से सम्पर्क करने का लक्ष्य दिया गया है। इस प्रकार 15 टीम मिलकर एक विधानसभा क्षेत्र में 90 हजार परिवारों से संपर्क करेंगे। इस प्रकार एक महीने में 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश के कुल 3.62 करोड़ 70 हजार परिवारों से संपर्क करने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रचार अभियान के लिए पार्टी की ओर से प्रदेश स्तर पर एक टॉल फ्री मिस्ड कॉल नंबर जारी किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में संपर्क के दौरान टीम के साथी इस नंबर की जानकारी जनता को देंगे। साथ ही इसी नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 300 यूनिट फ्री बिजली के मुद्दे को अपना समर्थन देने की अपील की जाएगी। मिस्ड कॉल नंबर पर आई हर कॉल का रिकॉर्ड पार्टी के ऐप दर्ज होगा। डिजिटल दौर को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रचार अभियान के लिए खास ऐप भी तैयार कराया है।