{"_id":"5de499ec8ebc3e54ee799092","slug":"preparation-for-metro-extension-between-noida-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो विस्तार की तैयारी, इसी सप्ताह कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो विस्तार की तैयारी, इसी सप्ताह कैबिनेट से मिल सकती है मंजूरी
Mon, 02 Dec 2019 10:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के शहरों में लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने की कड़ी में सरकार ने अब नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो विस्तार का फैसला किया है। इस परियोजना पर करीब 3800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
नोएडा मेट्रो ने इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया है। इसी सप्ताह होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है।
प्रस्ताव के मुताबिक दोनों शहरों के बीच करीब 15 किमी की दूरी में मेट्रो विस्तार किया जाना है। इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2022 तक पूरा करने की योजना है। प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
नोएडा में संचालित हो रही मेट्रो रेल सेवा के विस्तारीकरण और संचालन का काम नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ही करेगा। औद्योगिक विकास विभाग के उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि प्रस्तावित मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में दोनों शहरों के बीच 15 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। पहले चरण में करीब 9 किमी. तथा दूसरे चरण में 6 किमी. में ट्रैक बिछेगा।