फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preparation for formation of bodies completed, waiting for notification

UP : निर्वाचन आयोग से सूची मिलने में देरी, लेकिन निकायों के गठन की तैयारी पूरी, अधिसूचना का इंतजार

Sun, 21 May 2023 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 May 2023 01:32 AM IST
सार

नगर निकायों के गठन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। हालांकि नगर विकास विभाग को राज्य निर्वाचन आयोग से निर्वाचित सदस्यों की अधिकारिक सूची अभी नही मिली है।

विज्ञापन
Preparation for formation of bodies completed, waiting for notification
file pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव का परिणाम आए जहां एक सप्ताह हो चुका है। वहीं, नगर निकायों के गठन की तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। हालांकि नगर विकास विभाग को राज्य निर्वाचन आयोग से निर्वाचित सदस्यों की अधिकारिक सूची अभी नही मिली है। इसलिए नव निर्वाचित महापौर और अध्यक्षों के शपथ ग्रहण की अधिसूचना जारी नहीं हो पा रही है। उम्मीद है कि अगले दो-तीन दिन में अधिसूचना जारी हो जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार से निकायों के नव निर्वाचित महापौर और अध्यक्षों के अलावा पार्षदों की अधिकारिक सूची उपलब्ध कराने के लिए 10 दिन का समय मांगा था । आयोग का कहना है कि जिलों से सूची आने में देर हो रही है इसलिए परिणाम आने के करीब 10 दिन बाद ही अधिकारिक सूची तैयार हो पाएगी। संभावना है कि आयोग द्वारा अगले सप्ताह में निर्वाचित सदस्यों की सूची नगर विकास विभाग को सौंप देगा।
विज्ञापन


उधर निकायों में कार्यकारिणी के गठन और नव निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर नगर विकास विभाग ने भी परिणाम आने के साथ ही तैयारी शुरू कर दी थी। जो अब पूरी हो चुकी है। विभाग को आयोग की सूची का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के उच्चपदस्थ सूत्र का कहना है कि विभागीय स्तर पर पूरी तैयारी हो चुकी है। आयोग द्वारा सूची उपलब्ध कराने के तत्काल बाद ही विभाग द्वारा निकायों के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी जाएगी। 

वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि आयोग द्वारा इस बार ऑफलाइन सूची सौंपने का फैसला किया गया है। हालांकि 2017 के चुनाव में आयोग द्वारा ऑनलाइन सूची उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इस बार ऑनलाइन सूची उपलब्ध कराना संभव नहीं है।


इसी महीने शपथ दिलाने की है तैयारी
दरअसल नगर विकास विभाग इसी महीने में सभी नव निर्वाचित जनप्रनिधियों को एक साथ शपथ दिलाने की तैयारी में हैं। ताकि जून महीने में सभी नगर निगमों में मिनी सदन और नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में बोर्ड की पहली बैठक अनिवार्य रूप से कराई जा सके । सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण की तैयारियों के संबंध में सभी निकायों को मौखिक रूप से तैयारी रखने के संबंध में कहा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed