फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pregnent lady beaten

बच्चों के विवाद में घर में घुसकर गर्भवती को पीटा, पुलिस ने उल्टे आरोपियों के ओर से ही दर्ज कर लिया मुकदमा

Sun, 13 Jun 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
pregnent lady beaten
लखनऊ। मानकनगर इलाके में शनिवार शाम बच्चों के आपसी विवाद में पड़ोसी ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर गर्भवती महिला के घर पर धावा बोला और जमकर पीट दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बीच-बचाव कर गर्भवती महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर विपक्षी ने स्थानीय थाने पर पहुंच कर बीच-बचाव करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। जबकि गर्भवती महिला की सुनवाई भी नहीं हुई।
विज्ञापन

मानक नगर इलाके के बहादुर खेड़ा में मोहिनी अपने 9 साल के बेटे के साथ कृष्णा के मिनी पत्नी लापता प्रसाद के यहां में किराएदार के रूप में रहती हैं। पीड़िता 8 माह की गर्भवती है। पीड़िता के मुताबिक उसके बेटे का खेल के दौरान पड़ोस के बच्चों से झगड़ा हो गया था। इस बात से नाराज पड़ोसी ज्योति यादव पत्नी दीपक यादव लगभग आधा दर्जन लोगों संग शाम लगभग 7:30 बजे घर में घुस आये. जिसके साथ ही गाली-गलौज करते हुए पेट के नीचे हमला कर दिया। तभी वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी।
विज्ञापन

घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। मकान मालिक के परिजनों ने बीच-बचाव कर महिला हेल्प लाइन के कंट्रोल नम्बर पर सूचना दी। गर्भवती महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये। इस दौरान विपक्षियों ने स्थानीय थाना मानक नगर पहुंच मकान मालिक के परिजनों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का आरोप लगा लिखित शिकायत कर दी। पीड़िता का आरोप है पुलिस ने बिना जांच किये लूट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। जबकि पीड़िता को जांच के नाम पर टरकाया जा रहा है। पीड़िता थाना व पुलिस चौकी का चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मानकनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक के मुताबिक बच्चों के झगड़े को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट व लूट का आरोप लगा लिखित शिकायत मिला था। जिसमें एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed