फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pregnant woman dies after falling from bike

Lucknow News: बाइक से गिरकर गर्भवती की मौत

Fri, 24 Nov 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after falling from bike
लखनऊ। निगोहां में बुधवार को बाइक से गिरकर गर्भवती की मौत हो गई। वह पति व ननद के साथ बाइक से मायके जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। वहीं, आशियाना इलाके में सोमवार को कार की टक्कर से जख्मी हुए बुजुर्ग की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

निगोहां के बाबूखेड़ा निवासी श्यामू बुधवार दोपहर पत्नी सीमा (20) और बहन कोमल के साथ बाइक से अपनी ससुराल निगोहां के ही मंगटईया गांव जा रहे थे। निगोहां में चिरानीखेड़ा के पास सीमा अचानक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सीमा को ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सीमा अपनी बहन की ननद की शादी में शामिल होने के लिए पति व ननद संग मायके होकर प्रयागराज जाने वाली थी। श्यामू ने बताया कि सीमा गर्भवती थी। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, आशियाना के रजनीखंड निवासी किसान सत्येंद्र दीक्षित (62) सोमवार को टेंपो से उतरकर पैदल घर जा रहे थे। तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। सत्येंद्र को कृष्णानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed