लाने वाली थी एक नई जिंदगी, पर आ गई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी क्षेत्र में दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर गर्भवती को जमकर
सोमवार को बच्चे को जन्म देने के साथ ही महिला ने दम तोड़ दिया। शरीर पर लगी चोटों को देख भड़के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। पिता ने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव दशहरी निवासी फुरकान अहमद ने
सोमवार को गर्भवती पत्नी साजनी खातून (30) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल
में भर्ती कराया। बच्चे को जन्म देने के साथ साजनी ने दम तोड़ दिया।
इसकी
खबर पर मलिहाबाद के गांव कसमंडी कलां निवासी साजनी के पिता नसरत अली परिवार
के अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। बेटी के शरीर पर चोटें नजर आने पर
उनका माथा ठनका।
अस्पताल में मौजूद ससुराल वालों से पूछताछ की तो वे खिसकने
लगे। इस पर नसरत ने पुलिस को सूचना दी और दहेज की खातिर बेटी की हत्या का
आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
नसरत
ने बताया कि चार साल पहले उसने बेटी की शादी फुरकान से की थी। कुछ समय बाद
ससुराल वाले दहेज को लेकर साजनी को प्रताड़ित करने लगे थे।