फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Preference is being given to flights coming from Delhi to Lucknow.

Lucknow News: दिल्ली से लखनऊ आने वाले विमान को दे रहे तरजीह

Mon, 20 Oct 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Preference is being given to flights coming from Delhi to Lucknow.
विमान।
लखनऊ। दीपावली से पहले दिल्ली से लखनऊ आने वाले यात्रियों ने इस बार ट्रेनों की जगह विमानों का रुख किया है। वजह- विमान किराया ट्रेन की प्रीमियम सीटों के करीब पहुंच गया है। त्योहारी भीड़ के चलते दिल्ली-लखनऊ रूट की ट्रेनों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। जहां टिकट मिल रहे हैं, उनका किराया भी उड़ानों के आसपास का है।
विज्ञापन


राजधानी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी का किराया 2630 रुपये, वंदे भारत एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,415 रुपये और तेजस एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव श्रेणी का टिकट 2,594 रुपये में बिका। शताब्दी एक्सप्रेस की एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1,955 रुपये, जबकि डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी सीट 2,630 रुपये में उपलब्ध रही।
विज्ञापन


पेशे से इंजीनियर नेहा सिंह ने बताया कि उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस में 2,630 रुपये का टिकट बुक किया था, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली-लखनऊ की इंडिगो फ्लाइट सिर्फ 3,859 रुपये में मिली। उन्होंने ट्रेन टिकट कैंसिल कर फ्लाइट से आने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय भी बच रहा

सोमवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की शाम 5:40 बजे और 6:50 बजे की सीधी उड़ानें 3,859 रुपये में मिल रही हैं। एयर इंडिया की शाम 7 बजे की फ्लाइट 5,902 रुपये में उपलब्ध है। यात्रियों का कहना है कि किराया थोड़ा ज्यादा होने के बावजूद फ्लाइट से समय की बचत हो रही है, इसलिए इस बार विमान यात्रा को प्राथमिकता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed