फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prediction of rain in Uttar Pradesh.

Weather: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जलभराव वाले शहरों में और होगी मुश्किल

Wed, 13 Sep 2023 04:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Sep 2023 04:05 PM IST
सार

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
Prediction of rain in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी को भारी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इससे उन जिलों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं जहां जलभराव जैसे हालात बने हुए हैं। प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम ने थोड़ा राहत दी पर बाराबंकी और लखनऊ सहित कई जिलों में जलभराव जैसे हालात हो गए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद दिल्ली पहुंचे दारा सिंह चौहान, बीएल संतोष से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाराबंकी में तीसरे दिन भी शहर पानी-पानी, मुश्किल झेल रहे डेढ़ लाख लोग, रेस्क्यू जारी


इसके पहले रविवार की रात से लेकर सोमवार सुबह तक पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के टकराव से रविवार रात बारिश तूफानी बन गई थी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पानी भर गया था। इस दौरान 60-80 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण दो दिनों के अंदर 23 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed