फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayagraj remained hottest in state for second consecutive day UP weather

UP: लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा प्रयागराज, 47.6 डिग्री पहुंचा तापमान; जानें अन्य शहरों का हाल

Tue, 18 Jun 2024 10:56 AM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: श्याम जी. Updated Tue, 18 Jun 2024 10:56 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क व गर्म पछुआ हवा चल रही है। तेज धूप के कारण आज भी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों (75 फीसदी इलाकों) में प्रचंड लू की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
Prayagraj remained hottest in state for second consecutive day UP weather
हाय गर्मी..

विस्तार

मानसून आने से पहले उत्तर प्रदेश में पारा हर रोज एक रिकॉर्ड बनाने को आतुर दिख रहा है। प्रचंड गर्मी, लू की तीव्रता ने लोगों को बेहाल कर रखा है। प्रदेश के कई हस्सों में रिकार्ड तोड़ता तापमान बता रहा है कि लोग गर्मी में किस कदर झुलस रहे हैं। प्रयागराज सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि रविवार के 47.6 के बराबर रहा। वहीं लखनऊ में भी पारे ने रिकार्ड तोड़ा और 46.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले 2014 में लखनऊ का पारा इतना दर्ज हुआ था। वहीं सुल्तानपुर में भी पारे ने 2005 की बराबरी की और 47 डिग्री पहुंच गया। यह मौसम विभाग के अब तक के प्रेक्षण इतिहास (अब तक के उपलब्ध आंकड़ों) में सर्वाधिक है। 
विज्ञापन


जानिए क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क व गर्म पछुआ हवा चल रही है। तेज धूप के कारण आज भी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर स्थानों (75 फीसदी इलाकों) में प्रचंड लू की स्थिति बनी रही। इसके अतिरिक्त न्यूनतम तापमान भी प्रदेश में सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। अगले 48 घंटों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाओं के प्रभाव से बादल छाने और संभावित बारिश के कारण तापमान में कमी आने के आसार हैं।  तराई इलाकों में लू की स्थिति में 19 जून के बाद आंशिक सुधार होने की संभावना है। परंतु प्रदेश के मध्यवर्ती एवं दक्षिणी हिस्सों में लू की परिस्थितियां आगे भी जारी रह सकती हैं। 

सर्वाधिक गर्म रहे इन शहरों में दिन, चलती रही लू
शहर   तापमान
प्रयागराज  47.6
कानपुर  47.4
हमीरपुर  47.2
सुत्लानपुर  47.0
फुरसतगंज  46.6
वाराणसी  46.4
लखनऊ  46.3
आगरा  46.3
फतेहपुर   46.2
उरई  46.2
बाराबंकी  46 
झांसी  45.9
अलीगढ़  45.6
इटावा  45
चुर्क  45

रात का पारा इन शहरों में तेजी से चढ़ा
प्रयागराज  34.7
कानपुर  34.7
आगरा  33.8
झांसी  33.3
मुरादाबाद 33.0
चुर्क  32.6
हरदोई  32.4
खीरी  32.2
इटावा  32.0
अलीगढ़  32.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed