फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prayagraj: CBI reveals the famous Lalit Verma murder case, three arrested

प्रयागराज : चर्चित ललित वर्मा हत्या कांड का सीबीआई ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Aug 2021 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Aug 2021 08:56 PM IST
सार

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि ललित की हत्या संपत्ति विवाद और अवैध संबंधों के चलते की गई थी। हत्या में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
Prayagraj: CBI reveals the famous Lalit Verma murder case, three arrested
ललित वर्मा हत्याकांड के सीन को रीक्रियेट करती सीबीआई टीम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने प्रयागराज के चर्चित ललित वर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 3 फरवरी 2016 को हुए इस हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष कुमार सोनी, उसका भाई विक्रम सोनी और दोस्त बृजेश पाल शामिल है। संतोष और विक्रम ललित के चचेरे भाई हैं।

विज्ञापन

    
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि ललित की हत्या संपत्ति विवाद और अवैध संबंधों के चलते की गई थी। हत्या में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना प्रयागराज के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नवाब युसुफ रोड पर घटित बताई गई थी। सीबीआई ने हाईकोर्ट के निर्देश पर 3 सितंबर 2019 को लखनऊ में विशेष अपराध शाखा में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश के दौरान पता चला कि हत्या में गलत लोगों को नामजद किया गया है और जिन लोगों ने प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा किया है वह घटना स्थल पर थे ही नहीं।
विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल करते हुए पॉली ग्राफ और ब्रेन मैपिंग की मदद से वास्तविक गवाहों के बयान लेते हुए हत्या का खुलासा कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि संतोष कुमार सोनी और बृजेश से पूछताछ के बाद बृजेश के दोस्त राहुल के कौशांबी स्थित घर से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली गई है। सीबीआई की ओर से बताया गया है कि ललित वर्मा की हत्या में शामिल संतोष और विक्रम उसके चचेरे भाई हैं। दोनों परिवारों के बीच संपत्ति का विवाद था। साथ ही ललित वर्मा के संतोष की पत्नी से अवैध संबंधों थे। जिसके कारण संतोष और विक्रम ने बृजेश के साथ मिलकर ललित की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed