फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Praveer kumar executive chief secretary of Uttar Pradesh.

यूपी: आलोक रंजन रिटायर, प्रवीर कुमार बनें कार्यकारी मुख्य सचिव

Thu, 30 Jun 2016 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Praveer kumar executive chief secretary of Uttar Pradesh.
आलोक रंजन से चार्ज लेने वाले प्रवीर कुमार (बायें) - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में आलोक रंजन के सेवानिवृत्त होने के बाद बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार ने मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया। आलोक रंजन ने प्रवीर कुमार को चार्ज सौंपा। प्रवीर कुमार 1982 बैच के आईएएस हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद प्रवीर कु मार ने प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी के साथ बैठक कर अलविदा की नमाज व ईद के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की तथा मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी तैयारियां मुकम्मल रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं अपने विदाई समारोह में निवर्तमान मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को आम जनता की समस्याओं को स्वयं की समस्या समझकर उसका निराकरण का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजन आज संभालेंगे नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Praveer kumar executive chief secretary of Uttar Pradesh.
चार्ज लेते प्रवीर कुमार व आलोक रंजन। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निवर्तमान मुख्य सचिव आलोक रंजन को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है।

साथ ही वह उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के चेयरमैन भी बना दिए गए हैं।

उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। बृहस्पतिवार को दोनों पदों पर उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए। वह शुक्रवार को नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed