'केंद्र में भाई की सरकार है, आंदोलन की क्या जरूरत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा है कि 2017 के चुनाव को ध्यान में रखकर राम मंदिर पर कोई आंदोलन नहीं होगा। आंदोलन तो तब होता है जब विरोधियों की सरकार हो।
जब केंद्र में अपने भाई की ही सरकार है तो आंदोलन की जरूरत ही क्या? चुटकी जैसी शैली में बोले, ‘तुमने जैसा काम किया होगा जनता वैसा फैसला करेगी। आंदोलन की कोई जरूरत नहीं है।’
डॉ. तोगड़िया ने पूरे संदर्भ को यूपी से भी जोड़ा। कहा- ‘अखिलेश भैया! चिंता न करो। आराम से अपनी सरकार चलाओ। हम कोई आंदोलन नहीं करने वाले।’
तोगड़िया शुक्रवार को माधव सभागार में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘पटेल के रास्ते पर चलने वाले नेताओं से अपील है कि मंदिर निर्माण के लिए भी पटेल के रास्ते पर ही चलें।’ तोगड़िया ने कहा कि मंदिर तो बनना ही है। कोई चाहेगा तो भी बनेगा और नहीं चाहेगा तो भी बनेगा। देश का हिंदू समाज मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहा है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के दोनों सदनों का संयुक्त सत्र से कानून पारित कराकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करें।
कानून बनाकर ही निकल सकता है मंदिर निर्माण का रास्ता
विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने केंद्र सरकार की पाकिस्तान नीति पर हमला बोला। कहा कि हमें तय करना होगा कि पाकिस्तान हमारा शत्रु है या मित्र।
पाक से मित्रता राष्ट्रघाती रास्ता है। अटलजी गए तो कारगिल मिला। मनमोहन गए तो मुंबई पर आतंकी हमला और अब नरेंद्र मोदी चाय पीने गए और बदले में मिला पठानकोट एयर बेस पर आतंकी हमला।
तोगड़िया शुक्रवार को यहां निरालानगर के माधव सभागार में विहिप के धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून बनाकर ही मंदिर निर्माण का रास्ता निकल सकता है।
पटेल के रास्ते पर चलने वाले नेताओं से अपील है कि मंदिर निर्माण के लिए भी पटेल के रास्ते पर ही चलें।
चुटकी लेते हुए कहा, लगता है पाक सुधर गया
तोगड़िया ने धर्म रक्षा निधि अर्पण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे एकत्र धन को विहिप सेवा कार्यों पर खर्च करती है। इसके बाद वे सीधे-सीधे केंद्र सरकार पर आ गए। चुटकी लेते हुए कहा, कुछ लोगों को लगता है कि पाकिस्तान सुधर गया है।
ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि वह अगर सुधर गया होता तो अब तक दाऊद, लखवी, हाफिज सईद और अजहर मसूद को भारत को सौंप चुका होता।
केंद्र सरकार को पाकिस्तान के बारे में अपनी स्पष्ट नीति तय करनी होगी। पाकिस्तान वह देश है जिसने बंटवारे के बाद ही कश्मीर पर कब्जा करने के लिए हम पर हमला बोल दिया था।
इंदिरा गांधी की तारीफ की
तोगड़िया ने कहा कि इंदिरा गांधी को छोड़कर सभी ने पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया। बदले में युद्ध मिला। नेहरू ने कोशिश की कि तो हमला हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी ने मित्रता की तो कारगिल मिला। मनमोहन सिंह ने प्रयास किया तो मुंबई पर आतंकी हमला हो गया।
नरेंद्र भाई चाय पीने गए तो एयर बेस पर आतंकी आक्रमण हो गया। यह भी एक तरह से पाकिस्तान की तरफ से युद्ध की शुरुआत है क्योंकि एयर बेस सेना का है और सेना पर हमला युद्ध ही माना जाता है।
मंदिर तो बनेगा ही
तोगड़िया ने कहा कि मंदिर तो बनना ही है। कोई चाहेगा तो भी बनेगा और नहीं चाहेगा तो भी बनेगा। देश का हिंदू समाज मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र से कानून पारित कराकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करें। उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे।
तोगड़िया बोले, मैं तो चाहता हूं कि भाजपा ही नहीं बल्कि सपा, बसपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी राजनीतिक दल समर्थन करके मंदिर निर्माण का कानून बनवा दें जिससे किसी एक दल को इसका लाभ न मिल पाए। देश की संसद मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए। हम मंदिर बनवाना शुरू कर देंगे।