फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pratishtha Dwadashi programme in Ayodhya.

Ayodhya: प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी करेंगे रामलला का अभिषेक, जाने माने कलाकार देंगे प्रस्तुति

Sun, 05 Jan 2025 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Jan 2025 03:58 PM IST
सार

अयोध्या में 11 से 13 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक समारोह में प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Pratishtha Dwadashi programme in Ayodhya.
राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक समारोह प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में 11 से 13 जनवरी तक मनाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 11 जनवरी को सुबह 10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


दोपहर दो बजे अंगद टीला पर समाज को संबोधित करेंगे। स्वाति मिश्रा का गायन और रामलीला का मंचन होगा। सपना गोयल 250 महिलाओं के साथ सुंदरकांड का आयोजन परिसर में करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भोपाल के 100 नवयुवक अयोध्या नगर में जगह जगह वाद्ययंत्र से कीर्तन करेंगे। उषा मंगेशकर का कार्यक्रम राम जन्मभूमि मंदिर में होगा। 13 जनवरी को कुमार विश्वास व मालिनी अवस्थी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 12 जनवरी को अनुराधा पौडवाल व कविता पौडवाल का गायन होगा। रमेश भाई ओझा का राम गुणगान कार्यक्रम होगा।

गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद महराज का प्रवचन होगा। रोजाना रात को बधाई गान व राग सेवा का कार्यक्रम रामलला के सम्मुख होगा। देश भर से 170 से अधिक संत कार्यक्रम में शामिल होंगे। कई परंपराओं व अयोध्या के जातीय मंदिरों के संत शामिल रहेंगे। प्रख्यात संगीत अध्येता यतींद्र मिश्र को राग सेवा कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed