फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prashant Kumar, UP Special Director General Law & Order speaks on seema haider case.

Seema-Haider Case: क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर? यूपी के डीजी कानून व्यवस्था ने दिया ये जवाब

Wed, 19 Jul 2023 09:20 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jul 2023 09:20 PM IST
सार

यूपी के स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। ये दो राष्ट्रों का मामला है इसलिए बिना सुबूत कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
Prashant Kumar, UP Special Director General Law & Order speaks on seema haider case.
स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से पूछताछ में एजेंसियां अभी तक तक ऐसे पर्याप्त साक्ष्य नहीं जुटा पाई हैं जिसमें यह स्पष्ट हो सके कि सीमा पाकिस्तानी जासूस है। संकेत मिल रहे हैं उसे पाकिस्तान वापस भेजा जा सकता है। हालांकि यह मामला दो मुल्कों का हो गया और यदि सीमा को वापस भेजने की बात आई तो उसके लिए भी उच्च स्तर पर ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर के जासूस होने या ना होने पर कुछ भी साफ नहीं कहा है। हालांकि ये संकेत जरूर मिल रहे हैं उसे पाकिस्तान भेजा जा सकता है। चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ ऐसे पुख्ता सुबूत नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि वह एटीएस के कब्जे में है और ऐसे तमाम सुलगते सवाल हैं जिससे पूरी तरह से सीमा संदेह के दायरे में है। 
विज्ञापन


 




सीमा के जासूस होने की आशंकाओं के बीच सीमा, उसके प्रेमी सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल से सवाल-जवाब किए गए हैं। एटीएस ने सीमा से यह जानने की कोशिश की है कि भारत आने के पीछे उसका असली मकसद क्या था। सूत्रों के मुताबिक, सीमा ने पूछताछ के दौरान बार-बार यही दोहराया कि वह सचिन के प्रेम की वजह से ही भारत आई। हालांकि अभी पुलिस टीम के नेपाल जाकर जांच की बात से भी इनकार किया जा रहा है। सीमा हैदर से पूछताछ को लेकर एडीजी ने कहा कि सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उधर माना यह जा रहा है कि सीमा को अब वापस पाकिस्तान ही भेजा जा सकता है। सेंट्रल एजेंसियां इस बाबत निर्णय लेंगीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed