फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prashant Kumar said, the statement of ACS Home of Uttarakhand regarding UP Police is irresponsible

Lucknow News : प्रंशात कुमार ने कहा, यूपी पुलिस को लेकर उत्तराखंड की एसीएस गृह का बयान गैर जिम्मेदाराना

Tue, 18 Oct 2022 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 Oct 2022 12:15 AM IST
सार

उत्तराखंड में अपराधी पकड़ने गई यूपी पुलिस की फायरिंग में एक महिला की मौत होने बाद मचे बवाल को लेकर राधा रतूड़ी ने कहा था कि यूपी पुलिस दोषियों की बजाय निर्दोष लोगों को पकड़ती है। निर्दोष लोगों को पकड़कर क्राइम केसों को सॉल्व करने का चलन बहुत ही गलत है।

विज्ञापन
Prashant Kumar said, the statement of ACS Home of Uttarakhand regarding UP Police is irresponsible
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस को लेकर उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी बयान को लेकर प्रदेश पुलिस ने कड़ी आपत्ति जताई है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने रतूड़ी के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए उनसे सवाल किया है कि क्या उनकी नजर में न्यायालय से सजा पाने वाले मुख्तार अंसारी, विजय मिश्रा या खनन माफिया और एक लाख का वांछित जफर और उधम सिंह नगर का वांछित ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख निर्दोष लगते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सिविल सर्वेंट को ऐसा गैरजिम्मेदाराना बयान देना शोभा नहीं देता है।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड में अपराधी पकड़ने गई यूपी पुलिस की फायरिंग में एक महिला की मौत होने बाद मचे बवाल को लेकर राधा रतूड़ी ने कहा था कि यूपी पुलिस दोषियों की बजाय निर्दोष लोगों को पकड़ती है। निर्दोष लोगों को पकड़कर क्राइम केसों को सॉल्व करने का चलन बहुत ही गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूपी पुलिस कई बार निर्दोष व्यक्ति को पकड़कर कहती है कि हमने क्राइम केस सॉल्व कर दिया, जो सरासर गलत है। एसीएस होम जैसे पद पर बैठी एक अधिकारी द्वारा दिए गए इस तरह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए यूपी पुलिस ने उत्तराखंड सरकार से ऐसे बयानों पर तत्काल रोक लगाने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि रतूड़ी का बयान बहुत ही आपत्तिजनक और खेदजनक है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस ने अपराधियों और अपराध रोकने को लेकर देश के सामने एक नजीर रखा है और अपराध रोकने के मामले में यूपी जैसे संवेदनशील राज्य है। ऐसी स्थिति में उत्तराखंड की एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed