फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pran Pratistha: Akhand Jyoti reached PM Modi's village

प्राण प्रतिष्ठा:पीएम मोदी के गांव से पहुंची अखंड ज्योति, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समारोह के लिए किए गए आमंत्रित

Sun, 14 Jan 2024 02:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jan 2024 02:58 PM IST
सार

पीएम मोदी के गाव वडनगर से रामभक्त अखंड ज्योति लेकर 46 दिनों तक पदयात्रा करने के बाद अयोध्या पहुंचे हैं। लोगों ने जगह-जगह अखंड ज्योति की पूजा की है।

विज्ञापन
Pran Pratistha: Akhand Jyoti reached PM Modi's village
पीएम मोदी के गांव से पहुंची अखंड ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश से रामभक्त अपनी आस्था अर्पित करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी के गांव वडनगर के हटकेश्वर महादेव के मंदिर (गुजरात) से दस युवक पैदल चलकर अखंड ज्योति और राममंदिर मॉडल के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। युवकों ने 1300 किलोमीटर का सफर 46 दिन में तय किया है। पैदल यात्रा के संयोजक पवन चौधरी ने बताया कि 27 नवंबर को यात्रा लेकर निकले थे। रास्ते में जगह-जगह अखंड ज्योति की पूजा, आरती भक्तों ने की। इस ज्योति को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया है। 

विज्ञापन


राम मंदिर ट्रस्ट ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति को किया आमंत्रित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रख्यात मूर्ति शिल्पकार राम वी सुतार व चित्रकार वासुदेव कामत भी समारोह के खास मेहमान होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक न्यासी ने बताया कि दिल्ली में ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार व मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राष्ट्रपति को समारोह के लिए आमंत्रित किया। उप राष्ट्रपति को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने निमंत्रण पत्र सौंपा। संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत को पहले ही आमंत्रण पत्र दिया जा चुका है। 
विज्ञापन


प्रख्यात मूर्ति शिल्पकार पद्मभूषण राम वी. सुतार ने ही विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाई है। अयोध्या के लिए भी इनका खास योगदान है। सुतार ने लता मंगेशकर चौक में स्थापित वीणा का भी निर्माण किया है। नए और भव्य मंदिर में स्थापित की जाने वाली रामलला की अचल मूर्ति की डिजाइन बनाने वाले प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत भी समारोह का हिस्सा होंगे। पद्मभूषण कामत की ओर से नई मूर्ति के लिए बनाया गया रामलला का चित्र ट्रस्ट को सबसे ज्यादा पसंद आया था। इसी तरह जाने-माने पंजाबी गायक गुरदास नान को ट्रस्ट ने समारोह में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निपुण किए जा रहे 104 चिकित्सक
 प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इमरजेंसी सेवाओं के लिए 104 चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को निपुण किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर में एम्स के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. तेज प्रताप सिन्हा इन्हें इमरजेंसी ट्रामा की बारीकियां सिखाते हुए प्रशिक्षित कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रकार के इमरजेंसी मामलों में प्राथमिक उपचार करना महत्वपूर्ण है। खासतौर पर दिल का दौरा पड़ने, हेड इंजरी, हाइपरटेंशन समेत अन्य मामलों में उपचार के लिए लोगों को जानकारी दी गई है। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, ट्रामा इंचार्ज डॉ. विनोद आर्या आदि मौजूद रहे। उधर, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य महानिदेशालय से आए डॉ. कल्याणी, निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण, सीएमओ डॉ. संजय जैन व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने इमरजेंसी सेवाओं की मजबूती के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed