फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pran Pratishtha: Sadhvi Ritambhara and Uma Bharti hugged, remained associated with the temple movement

प्राण प्रतिष्ठा: गले मिलीं, फिर फफक कर रो पड़ीं साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती, मंदिर आंदोलन से रहीं जुड़ी

Mon, 22 Jan 2024 09:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Jan 2024 09:58 PM IST
सार

सोमवार को साध्वी ऋतंभरा उमा भारती से गले मिली तो फफक कर रो पड़ी। वह बहुत भावुक दिखी।

विज्ञापन
Pran Pratishtha: Sadhvi Ritambhara and Uma Bharti hugged, remained associated with the temple movement
उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा गले मिली तो फफक कर रो पड़ी। यह दोनों श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान फायर ब्रांड चेहरा रही है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वह भावुक दिखी।

विज्ञापन


अस्सी के दशक में श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती अगली पंक्ति में थी। साध्वी ऋतंभरा के भाषण का कैसेट उन दिनों गांव-गांव खूब सुना जाता था। आंदोलन के प्रति उत्साह भरने में इस कैसेट को प्रयोग किया जाता। साध्वी उमा भारती आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में थी। उन्होंने राम रोटी यात्रा निकाली थी।
विज्ञापन


सोमवार को साध्वी ऋतंभरा उमा भारती से गले मिली तो फफक कर रो पड़ी। वह बहुत भावुक दिखी। शायद आंदोलन के बाद के सुखद अहसास ने उन्हें भावुक कर दिया। उमा भारती उनके आंसू पोंछती दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेलिब्रेटी को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

Pran Pratishtha: Sadhvi Ritambhara and Uma Bharti hugged, remained associated with the temple movement
सेल्फी लेते सेलिब्रेटी - फोटो : अमर उजाला
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद कार्यक्रम में आए सेलिब्रेटी को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्मी सितारों को देखने के लिए खासतौर से भीड़ का दबाव रहा। इसी दौरान एक सेलिब्रेटी लोगों से घिर भी गए। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को इधर-उधर किया। श्री राम मंदिर के आसपास बाहर से आए काफी संख्या में लोग आसपास थे। समारोह में तीन प्रमुख मार्गों का प्रयोग खासतौर से किया गया। बताया गया है कि पीएम मोदी के लिए एक मार्ग को सुरक्षित रखा गया था। वह इसी मार्ग से समारोह में शामिल होने के लिए अंदर गए। उसी मार्ग से वापस लौटे। इसे 11 नंबर गेट बताया गया। इसके अलावा दो अन्य प्रमुख मार्गों का प्रयोग किया गया।

 एक वीआईपी मार्ग क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के सामने का और दूसरा राम जन्मभूमि पथ। पीएम के जाने के बाद सुरक्षा घेरा थोड़ा हल्का हुआ तो बाहर के लोग आगे बढ़ गए। जन्मभूमि पथ से बाहर आते बाबा राम देव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया तो लोग करीब आ गए। भीड़ बढ़ गई। इस दौरान दक्षिण की फिल्मों के एक कलाकार लोगों से घिर गए। धक्का-मुक्की की नौबत बन गई लेकिन इसके बाद लोगों को रोकने के लिए रस्सी की इस्तेमाल किया गया।

क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर आने वाले वीआईपी मार्ग से भी विशिष्टजनों को निकाला गया। सेलिब्रेटी के इधर से निकाले जाने की जानकारी पर इधर भी सड़क किनारे लोगों की भीड़ लग गई। महानायक अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर सहित अन्य सेलिब्रेटी को इधर से ही निकाला गया। इन मार्गों के आसपास जमा लोगों को कई बार पुलिस ने इधर-उधर किया लेकिन सेलिब्रेटी को एक बार देखने के लिए लोग फिर एकत्र हो जाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed