{"_id":"65ac0c7114609428450bebc6","slug":"pran-pratishtha-ban-on-entry-of-heavy-vehicles-in-ayodhya-till-january-23-route-will-remain-changed-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा: 23 जनवरी तक अयोध्या में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, बदला रहेगा रूट, जानिए नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा: 23 जनवरी तक अयोध्या में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, बदला रहेगा रूट, जानिए नई व्यवस्था
Sat, 20 Jan 2024 11:41 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:41 PM IST
सार
पूरे देश से अयोध्या की तरफ आने वाले भारी वाहनों का रूट मोड़ दिया गया है। सभी रूटों को वैकल्पिक मार्ग दे दिए गए हैं। यह व्यवस्था 23 जनवरी तक रहेगी। जानिए पूरी डिटेल।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इसके तहत 23 जनवरी तक भारी वाहनों का अयोध्या में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन शनिवार रात आठ बजे से ही लागू कर दिया गया है। हालांकि, इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन
- सीतापुर से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती की ओर जाने वाली बसें व भारी वाहन सीतापुर, इटौंजा, कुम्हरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाली बसें व भारी वाहनों का बाराबंकी या अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, कुर्सी रोड होते हुए बेहटा चौराहा, किसान पथ के रास्ते सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
कानपुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन
- कानपुर से अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन कानपुर, फतेहपुर, लालगंज, बछरावां, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
अथवा
- कानपुर से अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर जाने वाले भारी वाहन कानपुर, उन्नाव (ललऊखेड़ा), हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
- कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी या अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से दाएं होते हुए बछरावां और हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे।
आगरा एक्सप्रेसवे की तरफ से आने वाले भारी वाहन
- आगरा एक्सप्रेसवे से अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन आगरा एक्सप्रेसवे से उतरकर मोहान रोड होते हुए मोहान, कटीबगिया, जुनाबगंज तिराहा से बाएं मोहनलालगंज कस्बा चौराहा से दाएं होते हुए बछरावां, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन
हरदोई से बस्ती, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन हरदोई से मलिहाबाद, इटौंजा, कुम्हरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जा सकेंगे।
अथवा
हरदोई से बस्ती, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन हरदोई से दुबग्गा तिराहा, भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, गुडंबा, कुर्सी रोड होते हुए बेहटा चौराहा अंडरपास, किसान पथ, सुल्तानपुर रोड, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जा सकेंगे।