फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PPS lobbied fire against akhilesh

अब अफसरशाही ने खोला अखिलेश के खिलाफ मोर्चा

Mon, 03 Feb 2014 12:02 PM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Feb 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
PPS lobbied fire against akhilesh

यूपी प्रांतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारी अधिवर्षता की वजह से आईपीएस नहीं बन सके।

विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा पीपीएस से आईपीएस में प्रोन्नति के प्रस्ताव को देरी से भेजने के मुद्दे पर अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। पीपीएस अधिकारियों ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश कैट में मुकदमा दायर कर दिया है।


पीपीएस अधिकारियों का मानना है कि व्यवस्था सही न होने की दशा में हर वर्ष आईपीएस बनने से वंचित रहने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी।

इस साल चार पीपीएस अधिकारी आईपीएस बनने से वंचित रह गए। इनमें अरुण कुमार पांडेय, विजय गौतम, जगदीश शर्मा व अशोक प्रसाद के नाम शामिल हैं।

पिछले साल भी कुल 18 पीपीएस अधिकारी ऐसे हैं, जो आईपीएस नहीं बन सके। पीपीएस अधिकारियों के मुताबिक आईपीएस की रिक्तियों के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव भेजने में किया जाने वाला अनावश्यक विलंब ही इसकी मुख्य वजह है।
विज्ञापन


सरकार के इस रवैये के खिलाफ अब तक दो अधिकारियों ने मुकदमा दयार किया है।

इनमें से एक अधिकारी श्री कृष्णा दिल्ली में कैट की प्रिंसिपल बेंच में वाद दायर किया है तो एक अन्य अवधेश कुमार ने इलाहाबाद में मुकदमा दाखिल किया है।

पीपीएस एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि सरकार को पीपीएस अधिकारियों की समस्या से समय-समय पर अवगत न कराया गया हो।

डीजीपी से लेकर प्रमुख सचिव गृह व मुख्य सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक के सामने सभी तथ्यों को ब्यौरेवार रखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed