फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   powerful blast in allahabad.

इलाहाबाद में जबरदस्त धमाका, दो दुकानें ढही

Thu, 30 Oct 2014 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Oct 2014 05:08 PM IST
विज्ञापन
powerful blast in allahabad.

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के बैरहना इलाके में नए यमुना पुल के सामने बुधवार सुबह हुए एक धमाके ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिए। पुल के सामने हुए इस धमाके में दो दुकानों और उससे सटे यात्री निवास के कमरे की दीवारें और छत ढह गईं। शटर और दरवाजा उड़ गया। सामान तहस-नहस हो गया। बाहर खड़ी स्कार्पियो समेत तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


पुलिस ने फील्ड यूनिट और बम डिस्पोजल स्क्वॉयड को बुलाकर छानबीन की। खुफिया शाखाओं के भी लोग पहुंच गए। मगर न तो सिलेंडर फटा था और न बारूद के अंश मिले। ऐसे में अभी यह रहस्य बना है कि आखिर धमाका हुआ कैसे।
विज्ञापन


बैरहना में नए यमुना पुल के ठीक सामने लाला शिवदयाल की कोठी है जिसे यात्री निवास भी कहा जाता है। इस कोठी के बाहरी हिस्से में दुकानें भी हैं।

यात्री निवास के सामने और बगल में पूर्वी हिस्से में जनरल स्टोर और चाय-नाश्ते की दुकानें हैं। मंगलवार रात चाय-नाश्ते का दुकानदार मनोज वर्मा दुकान के बाहर नौकर छोटू के साथ तख्त पर सोया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके से आसपास के लोग दहले

powerful blast in allahabad.

सुबह करीब 5.40 बजे अचानक जोर की आवाज के साथ उसकी दुकान ढह गई। वह नौकर के साथ दूर भागा। यात्री निवास में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि सिलेंडर फटा है। कुछ देर में कीडगंज थाने के सिपाही पहुंच गए। वहां का नजारा देख सिपाही भी सकते में आ गए।

उनसे सूचना पाकर कीडगंज थानाध्यक्ष रविभूषण श्रीवास्तव, सीओ और एसपी सिटी राजेश यादव भी पहुंच गए। धमाके में मनोज की दुकान की छत उड़ गई थी। दीवारें भी ढह गईं। उससे सटी दुकान की भी दीवार ढह गई।

पीछे यात्री निवास की दीवार गिरी और लकड़ी का दरवाजा टूटकर बाहर जा गिरा। दुकानों के शटर भी तबाह हो गए। मलबे में दबकर फ्रिज समेत सारे सामान टूट गए। वहीं सो रहा एक मजदूर दुकान की दीवार के मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया था।

बाहर खड़ी स्कार्पियो और दो बाइक भी क्षतिग्रस्त गईं। कुछ कदम दूर पूर्व पार्षद बबली साहू के जनरल स्टोर को भी नुकसान पहुंचा। आसपास के लोग धमाके से दहल गए थे। घरों में कंपन हुआ और खिड़कियों के कांच चटक गए।

इस तरह की जा रही जांच

powerful blast in allahabad.

एसपी सिटी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वॉयड तथा फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती को भी बुला लिया।

खासी छानबीन के बावजूद इस घटना को लेकर पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। मनोज की चाय-नाश्ते की दुकान में रखे तीनों सिलेंडर सलामत थे। फ्रिज का कम्प्रेशर भी नहीं फटा था।

फील्ड यूनिट ने मलबे से कुछ नमूने जांच के लिए एकत्र किए जिन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा जाएगा। वहां रासायनिक जांच में पता चल सकेगा कि दुकान में विस्फोट का मूल कारण क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed