{"_id":"6073c7192655ce3fce2f6089","slug":"powerful-and-honest-district-panchayat-president-made-in-the-district-mp-maneka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव : जिले में बने ताकतवर व ईमानदार जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव : जिले में बने ताकतवर व ईमानदार जिला पंचायत अध्यक्ष
Mon, 12 Apr 2021 12:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:32 PM IST
सार
- चौथे दिन पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए किया जनसंपर्क
- अस्पताल में कोरोना टीकाकरण केंद्र का किया शुभारंभ
विज्ञापन
मेनका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि जिले में एक ताकतवर व ईमानदार जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाए। यह तभी संभव होगा जब जनता ईमानदार व कर्मठ भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को चुनेगी। दौरे के चौथे दिन रविवार को सांसद ने लंभुआ, भदैंया, पीपीकमैचा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क करते हुए लोगों से एक सप्ताह का समय दान में मांगा।
कहा कि एक सप्ताह का समय दान देने पर पांच साल लोग विकास व खुशहाली पाएंगे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी ईमानदार व ताकतवर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनेंगे। उन्होंने अपनी तरह पैसा न लेने वाले और न देने वाले व जनता की सेवा करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने की इच्छा जताई। कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से बंद विधायक व सांसद निधि से प्रभावित कार्य जिला पंचायत से तभी संभव हो सकेंगे।
उन्होंने खासकर महिलाओं से एक सप्ताह का समय भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मांगा। इसके पहले सांसद ने सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण का शुभांरभ किया। उन्होंने कोरोना की जांच भी करवाई। इस दौरान सांसद ने सीएमओ से कोरोना टीकाकरण व वैक्सीनेशन की जानकारी ली। सांसद ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने की अपील भी की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी, संदीप सिंह, संजय सिंह सोमवंशी, सुनील सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।