फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply disrupted in Halwasiya and several other areas

Lucknow News: हलवासिया और कई अन्य इलाकों की बिजली गुल

Tue, 14 Jul 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Halwasiya and several other areas
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सोमवार को हजरतगंज के हलवासिया मार्केट समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। गहरू उपकेंद्र से नीवा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में भी व्यवधान आया। उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि हनुमान सेतु उपकेंद्र से 11 केवी फीडर में सुबह फॉल्ट आने के कारण हलवासिया मार्केट और आसपास के इलाके में करीब एक घंटे तक बिजली संकट रहा।
विज्ञापन

रविवार रात को हुसैनगंज उपकेंद्र से वीरनगर की बिजली भी 40 मिनट तक गुल रही। जवाहर भवन उपकेंद्र से वाईएमसीए और राणा प्रताप मार्ग, निरालानगर उपकेंद्र से एलडीए फीडर और उतरेठिया उपकेंद्र से सरस्वतीपुरम सहित आसपास के क्षेत्रों में एक-एक घंटे तक बिजली बाधित रही। अहिबरनपुर उपकेंद्र के खदरा फीडर की बिजली भी रविवार रात को एक घंटे तक बाधित रही। इसी उपकेंद्र के आलोकनगर और अनुभूति अपार्टमेंट की बिजली सोमवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नए फीडर को चालू करने के लिए बंद की गई थी। इसके अलावा, रविवार को महिला पॉलीटेक्निक की नेवादा और अंबेडकर उपकेंद्र की पीजीआई से 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया था। हालांकि, बिजली दूसरे स्रोत से चालू कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed