फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply disrupted by water

Lucknow News: पानी से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था

Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by water
ट्रांसफार्मर के जाल में करंट की जांच करते कर्मचारी।  - फोटो : स्रोत : विभाग
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश के पानी के चलते बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। कई जगहों पर पेड़ों के गिरने की घटनाएं हुईं। बारिश से एबीसी व हाईटेंशन लाइन से पेड़ में आग लगने की घटना भी हुई। कई उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ा।
विज्ञापन



इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सिकंदरपुर फीडर पर दोपहर में पेड़ गिर जाने से बिजली ठप हो गई। दूसरे स्रोत से 30 मिनट में बिजली चालू की गई मगर पेड़ हटाने में समय लगा। मंत्री आवास उपकेंद्र के एक फीडर का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से 25 मिनट तक बिजली गुल रही। गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, चिनहट, कमता, इंदिरानगर, तकरोही, संजयगांधीपुरम, सर्वोदयनगर, निशातगंज, बादशाहनगर, अलीगंज, महानगर, विकासनगर, सीतापुर रोड, डालीगंज, चौक, चौपटिया, ठाकुरगंज, बालागंज, सहादतगंज, नादान महल रोड, ऐशबाग, राजाजीपुरम, पारा, मोहान रोड, आशियाना, आलमबाग और हुसैनगंज सहित आसपास के इलाकों में एबीसी, पेटी जलने और फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन


धू-धूकर जलने लगा एबीसी
नूरबाड़ी उपकेंद्र के दरगाह हजरत अब्बास के पीछे बारिश के दौरान एबीसी धू-धूकर जलने लगा। जिस घर की दीवार के पास यह हादसा हुआ, वहां भगदड़ मच गई। जलने के बाद तार टूट गया। कर्मियों ने पहुंच कर टूटे तार को सही कर बिजली चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से उठने लगा धुआं
अपट्रॉन उपकेंद्र के कोठारी बंधु पार्क के पास दोपहर में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। हालांकि 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति बंद नहीं हुई, जिससे गीले पेड़ में आग लगने से धुआं उठने लगा। बाद में उपकेंद्र से बिजली बंद की गई। करीब एक घंटे आसपास के इलाके की बिजली बंद रही।


जाल-पोल में करंट की हुई जांच
राजाजीपुरम में जेई मुकुल यादव के नेतृत्व में बारिश के बाद ट्रांसफार्मर को घेरने वाले जाल, पोल आदि में करंट उतरने की जांच हुई। इस जांच के दौरान एक दो जगहों पर करंट का पता चला तो उसे सही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed