फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power outage due to fire in transformer and ABC

Lucknow News: ट्रांसफार्मर और एबीसी में आग से बिजली गुल

Fri, 31 Jul 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Power outage due to fire in transformer and ABC
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर और एरियल बंच केबल (एबीसी) में आग लगने के कारण उपभोक्ताओं की बिजली गुल हुई। इससे फैजुल्लागंज, अमीनाबाद, महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के इलाकों में 45 मिनट से सवा घंटे तक बिजली संकट रहा।
विज्ञापन



एबीसी में आग लगने से प्रियदर्शिनी उपकेंद्र इलाके के सेक्टर-बी, महिला पावर हाउस की रेडियो कॉलोनी व आसपास के उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान रहे। इसके अलावा प्रियदर्शिनी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण कुछ समय तक बिजली ठप भी रही। बाद में दूसरे स्रोत से आपूर्ति को सामान्य किया गया। फैजुल्लागंज उपकेंद्र इलाके के अन्ना मार्केट के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण करीब एक घंटे तक बिजली बंद रही। अमीनाबाद में महिला कॉलेज के पास दोपहर 1:20 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस कारण चिकमंडी फीडर को बंद करना पड़ा। इससे चिकमंडी व आसपास के उपभोक्ताओं को करीब 45 मिनट तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों का होगा सत्यापन
राजधानी के इको ग्रीन गार्डेन में चल रहे संविदा बिजली कर्मियों के धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया जाएगा। दरअसल, शीर्ष स्तर पर शिकायत हुई है कि संविदा कर्मचारी उपकेंद्र में हाजिरी लगाकर धरना-प्रदर्शन में शिरकत करने जा रहे हैं। शिकायत की जांच के लिए सभी जोन में एक-एक अधिशासी अभियंता को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो संविदा कर्मचारियों की उपकेंद्र पर उपस्थिति की रेंडम जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed