फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power Officers association is not happy over suspension of engineers.

UP: अभियंताओं के निलंबन पर जताया आक्रोश, संगठन ने कहा सिर्फ 3 महीने के कार्यकाल के आधार पर कार्रवाई करना गलत

Wed, 02 Oct 2024 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Oct 2024 11:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए बिजली कंपनियां की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में बिजली कंपनियों में अनावश्यक रूप से छोटे-छोटे मामलों में अभियंताओं के निलंबन पर नाराजगी जताई गई।

विज्ञापन
Power Officers association is not happy over suspension of engineers.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की फील्ड हॉस्टल में हुई बैठक में खंड और सर्कल में दो से तीन महीने काम करने के बाद ही अभियंताओं के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही किए जाने पर आक्रोश जताया गया। संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि 3 महीने में डिवीजन को समझने में लगता है और उतने में प्रबंधन निलंबन की कार्रवाई करके अभियंताओं को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि ऊर्जा विभाग में भय के माहौल को खत्म कराए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए बिजली कंपनियां की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में बिजली कंपनियों में अनावश्यक रूप से छोटे-छोटे मामलों में अभियंताओं के निलंबन पर नाराजगी जताई गई। निलंबन का ओचित्त ना होते हुए भी अभियंताओं का निलंबन किया जा रहा है जिससे पूरे पावर कॉरपोरेशन व बिजली निगम में अभियंताओं में काफी निराशा व्याप्त होती जा रही है।
विज्ञापन


छोटे-छोटे मामलों में निलंबन की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि जैसे बिजली कंपनियों में  भय का माहौल स्थापित किया जा रहा है। अभियंताओं न सवाल उठता कि भय का माहौल स्थापित करने से ना तो राजस्व में बढ़ोतरी होगी और ना लाइन हानियां में कमी होगी। इससे उपभोक्ता सेवा में भी सुधार नहीं होगा । अचानक की जा रही निलंबन की कार्यवाही पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि निलंबन की कार्यवाही की समीक्षा की जए तो स्थिति अपने आप साफ हो जाएगी। क्योंकि कई ऐसे अभियंताओं को निलंबित नहीं किया गया जिनका 6 से साल भर के बीच की प्रगति खराब है, जबकि दो से तीन महीने के कार्यकाल वाले तमाम अभियंताओं को चिन्हित कर निलंबित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति के आधार पर चिन्हित कर कारवाई किया जाना किसी भी कीमत पर उचित नहीं है। बैठक को उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा उपाध्यक्ष पीएम प्रभाकर, अनिल कुमार, आरपी केन, अजय कुमार,  बिंदा प्रसाद, मनोज कुमार , सुशील कुमार वर्मा, भजनलाल , अशोक प्रभाकर, अजय कुमार, बृजेश कुमार ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed