फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power faliure in balaganj, panic

4.5 करोड़ की बिजली लाइन, 12 घंटे में फेल!

Mon, 22 Jul 2013 10:05 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 10:05 AM IST
विज्ञापन
power faliure in balaganj, panic

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने 15 हजार उपभोक्ताओं का बिजली संकट दूर करने के लिए 33 केवी की दोहरी भूमिगत लाइन बिछाई।

विज्ञापन


इस बिजली लाइन को बनाने पर करीब 4.5 करोड़ रुपये खर्च हुए। लेकिन जब इमरजेंसी में इस लाइन को रविवार सुबह चालू किया गया तो उसने 12 घंटे में ही दम तोड़ दिया।

भूमिगत केबल में फॉल्ट से एकता नगर, कैंपवेल रोड, हरदोई रोड, रस्तोगी नगर, गौशाला रोड, जनरैलगंज, जलकल रोड, बालागंज, समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

रविवार रात बत्ती गुल हुई तो नाराज लोगों ने बालागंज चौराहे पर जाम लगा कर आवागमन ठप कर दिया। नाराज लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की, उग्र प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय इंजीनियरों को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


देर रात तक काम चल रहा था और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। अधिशासी अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि यह केबल को रविवार को पहली बार तड़के 4:30 बजे उस वक्त चालू किया गया जब पुराने 33 केवी लाइन में शनिवार रात 11:45 बजे खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई लाइन को चेक करने के बाद रविवार सुबह 4:30 बजे चालू किया गया लेकिन इसमें भी शाम 4 बजे फॉल्ट आ गया। आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पहले पुराने केबल को सही करने का प्रयास हो रहा है।

हालांकि, वैकल्पिक तरीके से रात 8:45 बजे बिजली चालू कर दी गई। लेकिन जब तक फॉल्ट पूरी तरह से सही नहीं होगा तब तक कटौती का सिलसिला चलता रहेगा।

इसी दौरान देर रात दूसरी बार जब उपकेंद्र के इलाकों में बिजली गुल हुई तो रोजेदारों ने हंगामा कर सड़क जाम की। इससे रोड पर लंबा जाम लग गया।

नाराज लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बड़ी मुश्किल से शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed