फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power failure of prepaid meters, commotion

Lucknow News: प्रीपेड मीटरों की गुल हुई बिजली, हंगामा

Sun, 29 Mar 2026 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Power failure of prepaid meters, commotion
बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोग।
लखनऊ। बिजली विभाग ने शनिवार सुबह आठ बजे से माइनस बैलेंस वाले प्रीपेड मीटरों की बिजली बंद करना शुरू कर दिया। एक घंटे में 19,778 घरों, दुकानों और कार्यालयों की सप्लाई गुल हो गई। इससे लोग पानी के लिए भी तरस गए। बकायेदारों ने रकम जमा करना शुरू किया। हालांकि, इसके बावजूद 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं की आठ घंटे तक बिजली ऑटोमैटिक चालू नहीं हुई। इन कनेक्शनधारकों ने हुसैनगंज कॉल सेंटर सहित अन्य कलेक्शन कार्यालयों पर हंगामा किया।
विज्ञापन


अमौसी क्षेत्र में 6294, लखनऊ मध्य जोन में 6008, जानकीपुरम में 4207 और गोमतीनगर में 3269 मीटरों की बिजली बंद की गई। इसके बाद बकायेदारों ने 2.17 करोड़ रुपये के बिल जमा किए। हालांकि, सभी उपभोक्ताओं की बिजली नहीं लौटी। शाम छह बजे तक हुसैनगंज कॉल सेंटर, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, पुरनिया उपकेंद्र व मंत्री आवास उपकेंद्र स्थित कार्यालयों में लोग बिजली चालू करवाने के लिए मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन




प्लस बैलेंस पर ही अपने आप जुड़ती है बिजली

लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिल जमा करने के बावजूद जिन बकायेदारों की बिजली ऑटोमेटिक चालू नहीं हुई, उनका बैलेंस प्लस नहीं होगा। सिस्टम पर प्लस बैलेंस का मेसेज पहुंचते ही इंटेली स्मार्ट कंपनी के ऑपरेटर कमांड देकर बिजली चालू कर देते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिल जमा करने से पहले पास के कार्यालय या हेल्पडेस्क पर जाकर जमा होने वाली रकम की जानकारी कर लें। खाते में बैलेंस प्लस होते ही बिजली चालू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत : बिल जमा, फिर भी काट दिया कनेक्शन

सरोजनीनगर की सीएसए कॉलोनी निवासी अभिषेक अवस्थी ने शिकायत की है कि बिल जमा होने पर भी उनका कनेक्शन काट दिया गया। पम्मी अवस्थी के नाम के कनेक्शन का 2356 रुपये (316 यूनिट) बिल जमा किया था। जनवरी में बिना बताए उनके कनेक्शन को अपडेट कर प्रीपेड कर दिया गया। इसके बाद आए 1901 रुपये के बिल को उन्होंने 22 मार्च को जमा किया। शुक्रवार को भी 3069 रुपये का बिल आया और शनिवार सुबह बिजली काट दी गई। वह शिकायत लेकर गए तो एक हजार रुपये जमा करने के बाद बिजली चालू की गई। अभिषेक ने बताया कि उन्हें बिल संशोधित किए जाने का आश्वासन मिला है।

बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोग।

बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोग।

बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोग।

बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोग।

बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोग।

बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed